क्रिकेटर नहीं होते तो पेट्रोल पंप पर काम करते हार्दिक

Updated on 19-10-2021 10:15 PM

मुम्बई टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या क्रिकेटर बनने के बाद आज आलीशान जिंदगी बिता रहे हैं पर उनका बचपन कठिन हालातों में बीता है। आज हार्दिक और उनके भाई कुणाल एक सफल क्रिकेटर हैं। यह भाई टीम इंडिया के अलावा आईपीएल में भी खेलते हैं। हार्दिक ने अपने संघर्ष को लेकर कहा, क्या हो रहा है यह समझने के लिए आपको एक मजबूत दिमाग की जरूरत है।

 मैं और कुणाल बहुत मजबूत थे, इसलिए हम इस तथ्य को स्वीकार करने में सक्षम थे कि पैसा है, हालांकि हम यह तय करते हैं कि हम हमेशा जमीन पर ही रहें। कभी-कभी ऐसा लग सकता है कि मैं हवा में उड़ रहा हूं और मुझे पता है कि दिन के अंत में मेरे पैर हमेशा जमीन पर होते हैं। पैसा अच्छा है भाई। यह बहुत कुछ बदलता है पर मैं उन लोंगों में से नहीं हूं। अगर मैं क्रिकेटर नहीं होता तो मैं किसी पेट्रोल पंप पर काम करता। मैं मजाक नही कर रहा। मेरे लिए मेरा परिवार प्राथमिकता थी, यह सुनिश्चित करने के लिए कि मेरे परिवार का जीवन अच्छा हो।


इस खिलाड़ी ने इस बात का भी खुलासा किया कि कैसे किसी खिलाड़ी को क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के लिए पैसा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, इससे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भावुक हो जाते हैं क्योंकि यह राशि उनके परिवारों के जीवन को बदल देती है। साथ ही कहा कि आज बहुत से लोग क्रिकेट भी नहीं खेल रहे होते , यदि इसमें इतना पैसा शामिल नहीं रहता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के सबसे अहम मोड़ पर टीम के मार्गदर्शक और पूर्व कप्तान एमएस…
 13 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली के इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ कथित तौर पर साजिश रचने और…
 13 May 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी डरावने सपने जैसा साबित हुआ। टीम को न केवल मैदान पर अपनी सबसे…
 13 May 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के ग्रुप स्टेज के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं। हालांकि अब इससे पहले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई…
 12 May 2026
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच…
 12 May 2026
धर्मशाला: पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार चौथा मुकाबला हार गई है। पहले 7 मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में समरसेट और ग्लैमोर्गन के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को ठहाके लगाने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते…
 12 May 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट और राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश की नई सरकार ने उस विवादास्पद फैसले की जांच के लिए एक उच्च…
Advt.