मैदान पर सूर्यकुमार यादव से दिखती है हार्दिक की दोस्ती, सोशल मीडिया पर आते ही बदल जाता है रंग, ये रहा सबूत

Updated on 13-10-2024 12:45 PM
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या स्टार रहे। हार्दिक को उनके दमदार खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। हार्दिक ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में खूब कमाल किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हार्दिक पांड्या और ज्यादा निखर गए हैं। एक समय ऐसा था कि हार्दिक की कप्तानी में सूर्यकुमार यादव खेलते थे, लेकिन कप्तानी जाने के बाद भी हार्दिक के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं देखने को मिली है।

क्रिकेट के मैदान पर हार्दिक और सूर्यकुमार यादव के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग भी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर हार्दिक को लेकर कुछ और बात चल रही है। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इस तस्वीर में वह खिलाड़ियों और कोच के साथ दिखाई दिए, लेकिन इसके बावजूद उनकी आलोचना हो रही है।

हार्दिक पंड्या जब क्रिकेट के मैदान पर थे तो सूर्यकुमार यादव के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, लेकिन सोशल मीडिया पर हार्दिक ने सूर्यकुमार यादव को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर जीत की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि किसी भी फ्रेम में सूर्यकुमार यादव दिखाई नहीं दिए।

हार्दिक ने बहुत ही बेतरतीबी दिखाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर किया है। हालांकि, पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। पहले भी हार्दिक पंड्या की तस्वीर से कप्तान गायब रहे हैं। यही कारण है कि फैंस अब यह सवाल कर रहे हैं कि मैदान पर क्या हार्दिक सिर्फ दिखावा करते हैं।

भारत ने 133 रन से जीता तीसरा टी20 मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 297 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 164 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने मैच को 133 रन से अपने नाम कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.