फिट होने पर ही हार्दिक के नाम पर विचार होगा : चेतन शर्मा

Updated on 20-02-2022 06:06 PM

मुंबई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा ने कहा है कि पूर्ण फिट होने पर ही टीम इंडिया में चयन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के नाम पर विचार होगा। साथ ही कहा कि हार्दिक रणजी ट्राफी में क्यों नहीं खेल रहे वह नहीं जानते जबकि इस टूर्नामेंट से उनकी फिटनेस का आंकलन किया जा सकता था।

 वहीं इससे पहले हार्दिक ने कहा था कि रणजी ट्राफी में इसलिए नहीं खेल रहे क्योंकि उनका लक्ष्य सीमित ओवरों के लिए टीम में वापसी है। चेतन ने कहा कि हार्दिक रणजी ट्राफी में क्यों नहीं खेल रहे हैं वह नहीं जानते, उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई खेलना नहीं चाहता है, तो चयन समिति इस मामले में कुछ नहीं कर सकती है।"

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने कहा कि हमारी नजर उन खिलाड़ियों पर है जो रणजी में खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’’ चयन समिति के प्रमुख से जब हार्दिक की उपलब्धता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब तक वह गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं होते उनके नाम पर विचार नहीं होगा।

 जब वह गेंदबाजी के लिए भी तैयार होंगे तब तत्काल उनके नाम पर विचार होगा। हार्दिक पिछले काफी समय से टीम से बाहर हैं , ऐसे में उनके भविष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि कई उभरते हुए खिलाड़ी सामने रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.