हरमनप्रीत सिंह ने मलेशिया पर बरपाया कहर, मेजर ध्यानचंद के खास रिकॉर्ड लिस्ट में हुए शामिल

Updated on 07-08-2023 02:27 PM
चेन्नई: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में बीते रविवार को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने मलेशया को 5-0 से हराया। चेन्नई में इस मैच का आयोजन हुआ था। होम क्रॉउड के सामने भारतीय टीम का प्रदर्शन सातवें आसमान पर रहा। भारत की जीत के पांच अलग-अलग नायक थे। यानी पांच खिलाड़ियों ने भारत के लिए इस मैच में गोल किया।

मलेशिया के खिलाफ भारत के लिए पहला गोल सेल्वम कार्थी ने किया। इसके बाद उपकप्तान हार्दिक सिंह ने लीड को दोगुना किया। वहीं तीसरा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागा। इसके बाद गुजरंत सिंह और जुगराज सिंह ने भी गोल किया। इन पांच गोल की बदौलत भारतीय टीम आसानी के साथ मैच जीत गई। वहीं हरमनप्रीत ने अपने इस गोल के चलते खास क्लब में एंट्री की।

हरमनप्रीत सिंह ने दागा 150वां गोल
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मलेशिया के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का 150वां गोल किया। वह हॉकी में भारत के लिए 150 या उससे अधिक गोल करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे आगे मेजर ध्यान चंद (570 गोल), बलबीर सिंह (246 गोल) और धनराज पिल्ले (170 गोल) हैं।

कोरिया से है भारत का अगला मुकाबला
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का अगला मुकाबला कोरिया से आज यानी 7 अगस्त सोमवार को होने वाला है। दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है। फैंस के बीच भी इस मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साह है।

ध्यानचंद के नाम है हॉकी के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल
आपको बता दें कि भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम हॉकी के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल हैं। उनसे ज्यादा अब तक कोई भी खिलाड़ी इंटरनेशनल हॉकी में गोल नहीं कर पाया है। ध्यानचंद ने खेले गए 185 मुकाबलों में 570 गोल दागे हैं। उनसे पीछे दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के सोहेल अब्बास हैं, जिन्होंने 348 गोल किए हैं। दोनों के बीच 222 गोल का अंतर है। इतना ही नहीं बल्कि 2012 में ही सोहेल ने अपना आखिरी मैच खेला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.