हरमनप्रीत ने सिक्स लगाकर मैच जिताया:अमेलिया केर ने स्नेह राणा को किया बोल्ड

Updated on 26-02-2024 12:42 PM

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग सीजन-2 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। रविवार को मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 127 रन का टारगेट 18.1 ओवर में हासिल कर लिया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 41 बॉल पर नाबाद 46 रन की पारी खेली। उन्होंने विनिंग शॉट लगाकर मैच जिताया। वहीं, चार विकेट लेने वाले अमेलिया केर ने स्नेह राणा को बोल्ड कर दिया।

1. अमेलिया केर ने स्नेह राणा को बोल्ड किया
मुंबई इंडियंस की बॉलर अमेलिया केर ने गुजरात जायंट्स की स्नेह राणा को बोल्ड कर दिया। 13वें ओवर की चौथी बॉल पर अमेलिया ने ऑफ साइड में गुगली गेंद फेंकी। राणा बॉल को समझने में असफल रही और उन्होंने आगे बढ़कर शॉट खेला। बॉल उनके बल्ले और पैड के बीच से होकर बॉल सीधे स्टंप्स में जा घुसी और राणा बोल्ड हो गई। राणा 0 रन बनाकर आउट हुई।

2. कीर्तन ने कंवर का कैच छोड़ा
मुंबई इंडियंस की सत्यमुर्ती कीर्तन बालाकृष्णन ने गुजरात की तनुजा कंवर का कैच छोड़ दिया। 17वें ओवर में कीर्तन बॉलिंग कर रही थी। ओवर की तीसरी बॉल पर तनुजा ने सामने की ओर शॉट मारा, कीर्तन के हाथों से बॉल लगकर सामने की ओर चली गई। बॉल की गति तेज होने के कारण कीर्तन बॉल नहीं पकड़ सकी और उनसे कैच छूट गया। कंवर ने 21 गेंद ने 28 रन की पारी खेली।

3. नेटली सीवर रनआउट हुई
मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर नेटली सीवर-ब्रंट रनआउट हो गई। 8वें ओवर की चौथी बॉल पर हरमनप्रीत कौर के पास लेंथ बॉल आउटसाइड ऑफ में आई, कौर ने इसे बैकवर्ड पॉइंट की ओर खेला। बल्लेबाज दौड़ने के लिए आगे बढ़े, तभी तनुजा कंवर अपनी बाईं ओर बढ़ी और विकेट की ओर सटीक थ्रो किया।

बैटर नेटली स्लो दौड़ने के कारण समय पर क्रीज नहीं छू सकी और विकेटकीपर बेथ मूनी ने बिना समय गंवाए नेटली को रनआउट कर दिया। सीवर 22 रन बनाकर आउट हुई।

4. इस्माइल ने लिया रनिंग कैच
मुंबई इंडियंस की प्लेयर शबनिम इस्माइल ने शानदार फील्डिंग दिखाई। 14वें ओवर में अमेलिया केर की बॉल पर एश्ले गार्डनर ने सामने की ओर बड़ा शॉट खेला। इस दौरान शबनिम इस्माइल लॉन्ग-ऑफ से दौड़ते हुए आई और रनिंग करते हुए परफेक्ट कैच लेकर गार्डनर को चलता कर दिया।

5. बैटिंग के दौरान फिसली तनुजा, स्टंपिंग हुई
गुजरात जायंट्स की प्लेयर तनुजा कंवर बल्लेबाजी के दौरान शॉट खेलते हुए फिसल गई। इनिंग्स के आखिरी ओवर की चौथी बॉल पर तनुजा स्टंप की ओर बॉल आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन अमेलिया केर ने ऑफ साइड की ओर बॉल फेंकी। तनुजा आगे बढ़ चुकी थी, शॉट कनेक्ट करने के चक्कर में तनुजा फिसल गई और फिर विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने उन्हें स्टंपिग आउट कर दिया।

6. हरमनप्रीत ने सिक्स लगाकर मैच जिताया
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्स लगाकर मैच जिताया। 18वें ओवर में स्नेह राणा गेंदबाजी करने आई। ओवर की पहली बॉल पर हरमनप्रीत ने स्लॉग स्वीप लगाया और काऊ कॉर्नर में सिक्स लगाकर टीम को लगातार दूसरी जीत दिला दी। हरमनप्रीत ने 46 रन की पारी खेली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.