किफायती गेंदबाजी कैसे करूं गुरु एबी डिविलियर्स से हर्षल पटेल ने पूछा और गुरु मंत्र से बन गए स्टार

Updated on 21-11-2021 08:26 PM

रांची भारतीय पेसर हर्षल पटेल के खेल कौशल का कमाल ही कहेंगे कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और वह अपने पहले हीं इंटरनेशनल मैच में प्लेयर ऑफ मैच भी रहे। हर्षल पटेल ने जिस दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया, उसी दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के उनके पूर्व साथी और विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। यह महज एक संयोग ही है। पटेल के लिए डिविलियर्स एक गुरु जैसे थे और पटेल के करियर पर उनका काफी असर भी है।

उन्होंने आईपीएल के दौरान डिविलियर्स से मिली सलाह को याद करते हुए बताया कि डिविलियर्स का उनके करियर पर बड़ा असर रहा है। हर्षल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 25 रन देकर 2 विकेट लिए थे। हर्षल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डिविलियर्स का उनके करियर पर बड़ा असर रहा है। वह हमेशा उन्हें चुपचाप देखते आए हैं। हाल ही में यूएई में हर्षल ने उनसे पूछा था कि बड़े ओवरों में किफायती गेंदबाजी कैसे करें।

हर्षल के इस सवाल पर डिविलियर्स ने उन्हें गुरु मंत्र देते हुए कहा कि जब बल्लेबाज अच्छी गेंद को भी पीटे तो भी बदलाव मत करो। अच्छी गेंदों को मारने के लिए बल्लेबाज को मजबूर करो, क्योंकि वह सोचेगा कि आप दूसरी गेंद डालोगे लेकिन ऐसा होगा नहीं। हर्षल ने कहा कि आईपीएल के दूसरे चरण में डिविलियर्स की ये बात उनके जहन में रही और अब पूरे करियर में रहेगी। हर्षल ने आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.