इस पूर्व तेज गेंदबाज की सलाह से हर्षल की गेंदबाजी हुई बेहतर

Updated on 27-12-2021 07:42 PM

मुम्बई टीम इंडिया के गेंदबाज हर्षल पटेल ने कहा है कि अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान की सलाह से उनकी गेंदबाजी बेहतर हुई है। हर्षल के अनुसार इससे उन्हें अपनी गेंदबाजी की गलतियों को ठीक करने में सहायता मिली है। हर्षल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन के कारण ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का अवसर मिला है। इसी कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में नजर आए थे।

आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से हर्षल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। इसी कारण उन्हें पर्पल कैप भी मिली थी। हर्षल ने कहाजब मैं दिल्ली कैपटिल्स के साथ था तभी मुझे जहीर भाई के साथ बात करने का मौका मिला। मुझे लेग स्टंप के नीचे गेंदबाजी की बड़ी समस्या थी और मैंने उससे इस बारे में बात की। उन्होंने मेरे रिलीज एंगल के साथ एक समस्या देखी और कहा अपने एंगल से अगर मैं गेंद को ऑफ स्टंप पर पिच करता हूं, तो यह अपने आप लेग स्टंप पर चली जाएगी।

इस युवा तेज गेंदबाज ने कहा की इस एक छोटी सी सलाह ने मेरी निरंतरता में काफी अंतर किया और मुझे एक गेंदबाज के रूप में बदल दिया। इस प्रकार इससे उन्हें अपनी गेंदबाजी में विविधताओं पर काम करने में भी सहायता मिली और वह एक बेहतर गेंदबाज बनने में सफल रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.