हरियाणा के छोरे का बॉलीवुड में डेब्यू:चंडीगढ़ से पढ़ाई, पिता एडवोकेट

Updated on 02-11-2024 04:57 PM

हरियाणा के 19 साल के लड़के वंश पानू ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। वंश ने अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन में लक्ष्मण का रोल प्ले किया है।

वंश पानीपत के लतीफ गार्ड इलाके के रहने वाले हैं और प्रोफेशनल तैराक भी हैं। वंश 2016 में 50 और 100 मीटर स्ट्रोक में हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ तैराक रहे हैं। डेब्यूटेंट वंश पानू से डायरेक्टर रोहित शेट्टी की टीम ने सोशल मीडिया पर संपर्क किया था।

फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन का रोल करते नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह कॉप यूनिवर्स में नजर आ रहे हैं, जबकि चुलबुल पांडे यानी सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिल रहा है।

तैराक से एक्टर बनने की कहानी... ​​​​​​

चंडीगढ़ से पढ़ाई कर रहे, पिता एडवोकेट दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत के दौरान वंश पानू के पिता एडवोकेट कर्ण पानू ने बताया कि 19 वर्षीय वंश चंडीगढ़ से बीए की पढ़ाई कर रहा है। वह तैराकी का अच्छा खिलाड़ी है। वह जूनियर तैराकी रिकॉर्ड होल्डर भी है। सुबह तैराकी और शाम को जिम जाने की आदत ने उसे बॉलीवुड में ला खड़ा किया।

विज्ञापन शूट के लिए संपर्क किया वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोनों तरह के वीडियो शेयर करता है। यहीं पर करीब 10 महीने पहले कंपनियों ने विज्ञापन शूट के लिए उससे संपर्क किया था। सबसे पहले उसे पोस्टर शूट के लिए विज्ञापन मिला था। इसके बाद करीब 5 महीने पहले रोहित शेट्टी की टीम ने उससे संपर्क किया।

वह 2 महीने पहले मुंबई गया था। जहां उसे फिल्म में सीधा रोल मिल गया। वह फिल्म में लक्ष्मण का रोल निभा रहा है। फिल्म में राम का रोल निभा रहे शुभम शर्मा चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतते आ रहे लतीफ गार्डन कॉलोनी निवासी वंश पानू ने 2020 में कोरोना के कारण लॉकडाउन के कारण स्विमिंग पूल और तालाब बंद होने पर अपनी तैराकी की प्रैक्टिस मिस कर दी थी। मई 2021 में वह खुद कोरोना से संक्रमित हो गए। कोरोना से ठीक होते ही उन्होंने घर और स्कूल में प्रैक्टिस की। वंश सुबह और शाम 14 किलोमीटर तैराकी करते हैं। वह लगातार 4 साल (2018-21) से हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ तैराक हैं। जब से वह अपनी कैटेगरी में खेल रहे हैं, तब से वह जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतते आ रहे हैं।

खेलो इंडिया में दिखाया दम वंश ने साल 2022 में ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर नेशनल में भी अपना जलवा दिखाया। यहां वह रिकॉर्ड होल्डर बने। इसके बाद इसी साल अंबाला में आयोजित खेलो इंडिया में उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। यहां भी कई रिकॉर्ड बनाए।

वंश को देखकर कई बच्चों ने तैराकी शुरू की तैराकी में सीबीएसई नेशनल में सिल्वर मेडल जीतने के बाद बाल प्रोग्रेसिव स्कूल ने ऑल वेद पूल बनाया था। इस पुल को बनाने में स्कूल ने करीब 40 से 50 लाख रुपए खर्च किए हैं। वंश को देखकर 20 से 30 छात्र भी तैराकी करने लगे हैं। बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में वंश को भिवानी के तैराकी कोच मंदीप ने प्रशिक्षण दिया। फिलहाल वह दिल्ली के पूर्व नेवी कोच और भारतीय तैराकी कोच राजेश दहिया से प्रशिक्षण ले रहा है। हालांकि वंश का सपना एक दिन ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतना है।

फिल्म की कहानी क्या है? फिल्म की कहानी रामायण से प्रेरित है। कहानी कश्मीर से शुरू होती है। डीसीपी बाजीराव सिंघम उमर हाफिज (जैकी श्रॉफ) को पकड़ लेता है। जुबैर (अर्जुन कपूर) नाम का खूंखार अपराधी सिंघम (अजय देवगन) की पत्नी अवनि (करीना कपूर) का अपहरण कर लेता है।

जुबैर और उमर के बीच एक कनेक्शन है, जिसकी वजह से यह बदले का खेल बन जाता है। जिस तरह भगवान श्री राम माता सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए लंका जाते हैं। उसी तरह डीसीपी बाजीराव सिंघम भी अपनी पत्नी अवनि को बचाने के लिए जुबैर के ठिकाने पर पहुंच जाते हैं। इस लड़ाई में सिंघम का साथ देने सूर्यवंशी (अक्षय कुमार), सिंबा (रणवीर सिंह), सत्या बाली (टाइगर श्रॉफ) और शक्ति शेट्टी (दीपिका पादुकोण) आती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.