सरबजोत को ढ़ाई करोड़-सरकारी नौकरी देगी हरियाणा सरकार:खेल मंत्री का ऐलान

Updated on 01-08-2024 02:13 PM

पेरिस ओलिंपिक में मिक्स शूटिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अंबाला के सरबजोत सिंह को हरियाणा सरकार ढ़ाई करोड़ रुपए देगी। इसके अलावा उसे सरकारी नौकरी भी मिलेगी। इसकी घोषणा हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने की। वे बुधवार को अंबाला में सरबजोत के घर पहुंचे हुए थे।

यहां उन्होंने कहा कि सरबजोत को सरकार की खेल नीति के हिसाब से बैनिफिट दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने सरबजोत के माता-पिता की भी सराहना की कि उनके समय और आर्थिक सपोर्ट की वजह से सरबजोत ने पूरे देश का नाम रोशन किया।

वहीं एक ओलिंपिक में 2 मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली झज्जर की शूटर मनु भाकर के लिए अभी सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है। सरबजोत ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग इवेंट में मनु भाकर के साथ ही ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

हालांकि हरियाणा सरकार की खेल नीति ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को ढ़ाई करोड़ रुपए देती है। मगर, मनु ने 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, ऐसे में उन्हें ढ़ाई करोड़ रुपए मिलेंगे या 5 करोड़, इसको लेकर सरकार ने कुछ नहीं कहा है।

मंत्री ने CM से भी बात कराई
अंबाला पहुंचे खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने सरबजोत के पिता जतिंदर सिंह की फोन पर CM नायब सैनी से भी बात कराई। सीएम ने सरबजोत के परिवार को बधाई दी। सरबजोत के पिता ने मुख्यमंत्री को अंबाला से पहला मुख्यमंत्री होने की बधाई भी दी।वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी घर पहुंच परिवार को सम्मान देते हुए बधाई दी।

साधारण परिवार से सरबजोत, पिता किसान
सरबजोत सिंह अंबाला के गांव धीन के साधारण परिवार से है। उनके पिता जतिंदर सिंह किसान और माता हरदीप कौर गृहिणी है। सरबजोत ने चंडीगढ़ के DAV कॉलेज से पढ़ाई की है। पहले ही ओलिंपिक मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले सरबजोत ने किराए की शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस की।

उनके पिता का कहना है कि वे पेरिस ओलिंपिक नहीं गए। इसकी वजह ये है कि उनका बेटा उन्हें देखकर भावुक हो जाता है। ओलिंपिक में उसकी हिम्मत न टूटे, इसके लिए उन्होंने उसके साथ न जाने का फैसला लिया।

फुटबॉलर बनना चाहता था, एयरगन चलाते देख शूटिंग में आ गए
परिवार के मुताबिक सरबजोत फुटबॉलर बननाा चाहता था। 13 साल की उम्र में उसकी फुटबॉल में खूब दिलचस्पी थी। हालांकि एक बार स्कूल के समर कैंप में उसने कुछ बच्चों को एयरगन चलाते देखा। साल 2014 में सरबजोत ने पिता के पास आकर बताया कि वह शूटिंग करना चाहता है। चूंकि शूटिंग काफी महंगी गेम है, इसलिए पिता ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन सरबजोत की जिद के चलते उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।

अब तक 13 मेडल जीत चुके सरबजोत
सरबजोत शूटिंग में अब तक 13 मेडल जीत चुके हैं। इनमें 10 मीटर एयर पिस्टल में सीनियर ISSF विश्व कप स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह 2 बार राष्ट्रीय चैंपियन बन चुके हैं। सरबजोत ने 2 विश्व चैंपियनशिप गोल्ड मेडल, 3 विश्व कप गोल्ड मेडल, 1 आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप गोल्ड, आईएसएसएफ जूनियर कप में 1 गोल्ड और 2 सिल्वर और एशियाई चैंपियनशिप में 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.