हरियाणा के ओलिंपियन बॉक्सर छोड़ेंगे पॉलिटिक्स विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा- राजनीति को राम-राम भाई

Updated on 21-12-2023 02:21 PM

हरियाणा के ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राजनीति को राम-राम कर दिया है। विजेंदर ने गुरूवार सुबह 6 बजे सोशल मीडिया (X) पर इस बारे में बयान दिया। जिसमें उन्होंने लिखा- ''राजनीति को राम-राम भाई''। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है।

इससे पहले 2024 में उनके कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह शामिल हुए थे। इसके साथ ही वह लगातार अपने बयानों में केंद्र सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं।

बॉक्सर विजेंदर सिंह का बयान...

2024 में भिवानी से चुनाव लड़ने का किया था ऐलान
इससे पहले विजेंदर सिंह ने हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। इसके बाद उनकी आम आदमी पार्टी में शामिल होने की भी चर्चाएं शुरू हो गई थीं। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था।

कांग्रेस छोड़ने की चल रही थी चर्चा
अपने मुक्के के दम पर दुनियाभर में नाम कमाने वाले और देश को ओलिंपिक मेडल दिलाने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह जल्द ही कांग्रेस का हाथ छोड़ने की चर्चा के बीच यह ऐलान किया है। चर्चा यह भी चल रही थी कि वह बहुत जल्द आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि विजेंदर सिंह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कब जॉइन करेंगे, इसकी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं थी।

2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव
साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा था, मगर यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

बॉलीवुड में भी रहे एक्टिव
विजेंदर सिंह ने एक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 13 जून 2014 को रिलीज हुई फिल्म फगली से किया था। फिल्म का निर्माण ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसके मालिक अक्षय कुमार और अश्विनी यार्डी हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म को औसत से ऊपर रिव्यू मिले थे। इससे पहले 2011 में दक्षिण भारतीय डायरेक्टर आनंद द्वारा बनाई जाने वाली एक फिल्म को लेकर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में विजेंदर सिंह ने ही इसकी पुष्टि नहीं की।

130 करोड़ हेरोइन में आया था नाम
पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्‍कार प्राप्‍त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपए की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में विजेंदर के दोस्त राम सिंह ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार भी की थी।

तस्‍कर के घर में बॉक्सर विजेंदर सिंह की तस्वीर मिली तो घर के बाहर उनकी पत्‍नी के नाम रजिस्‍टर्ड कार भी बरामद की गई थी। हालांकि इस पूरे मामले में विजेंदर और उनकी पत्‍नी अर्चना ने पुलिस से पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.