इमरान खान के साथ अनहोनी हो गई? पूर्व पाकिस्तानी PM के बेटों को सता रहा सबसे बड़ा डर, कही ये बात

Updated on 02-12-2025 01:46 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर अटकलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रावलपिंड़ी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान के बारे में करीब डेढ़ महीने से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। उनके परिवार से भी उनकी मुलाकात नहीं कराई जा रही है। इस बीच इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान ने आशंका जताई है कि अधिकारी कुछ ऐसा छिपा रहे हैं, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है। यह डर ऐसे समय में सामने आया है जब इमरान खान की हिरासत में हत्या किए जाने की अफवाहें फैल रही हैं। पिछले दिनों अफगान सोशल मीडिया अकाउंट में ऐसा दावा किया गया था।

इमरान खान से किसी का संपर्क नहीं

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, खान के बेटों को कहना है कि अधिकारी उनकी हालत के बारे में कुछ ऐसा छिपा रहे हैं जो ठीक नहीं हो सकता। करीब एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी खान के जीवित होने का को प्रमाण पेश किया गया है। खान के बेटों ने बताया कि हर सप्ताह बैठक वाले कोर्ट के आदेश के बावजूद परिवार का उनसे कोई सीधा या आधिकारिक संपर्क नहीं हुआ है। इमरान खान की पूर्व पत्नी और कासिम व सुलेमान की मां, जेमिमा गोल्डस्मिथ ने X पर दावा किया कि उन्हें खान से फोन पर बात करने की भी इजाजत नहीं है। किसी को भी नहीं है।

इमरान खान के बेटों का डर

इमरान खान के एक बेटे ने रॉयटर्स को बताया कि 'आज हमारे पास उनकी हालत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हमारा सबसे बड़ा डर यह है कि हमसे ऐसा कुछ छिपाया जा रहा है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है।' उन्होंने आगे कहा, 'यह न जानना कि आपके पिता सुरक्षित हैं, घायल हैं, या ज़िंदा भी हैं, एक तरह का साइकोलॉजिकल टॉर्चर है।'पिछले सप्ताह कासिम ने कहा था कि उनके पिता को डेथ सेल में रखा गया है। उन्होंने 27 नवम्बर को X पर एक्स में लिखा, 'मेरे पिता 845 दिनों से अरेस्ट हैं। पिछले छह हफ़्तों से, उन्हें ज़ीरो ट्रांसपेरेंसी के साथ डेथ सेल में अकेले रखा गया है।' इमरान खान के सोशल मीडिया अकाउंट से आखिरी पोस्ट 5 नवम्बर को आया था। इस पोस्ट में इमरान खान ने असीम मुनीर का छह बार नाम लिया और अपनी बुरी हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने मुनीर को इतिहास का सबसे जालिम तानाशाह का और उनके ऊपर पाकिस्तान में कानून का राज खत्म करने का आरोप लगाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.