आकर्षी और अश्मिता जैसी खिलाड़ियों से हैं उम्मीदें : सिंधु

Updated on 08-06-2022 10:52 PM

बेंगलुरु ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा है कि आजकल युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं पर अभी उन्हें अपने को साबित करना होगा। सिंधु ने कहा, ‘ उबेर कप और अन्य टूर्नामेंटों में हमने आकर्षी कश्यप और अश्मिता चलिहा जैसे कुछ अन्य खिलाड़ियों को देखा है। उन्हें अपने को साबित करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मुझे भरोसा है कि एक दिन हम महिला वर्ग में भी उबेर कप जीतेंगे। हमें कोर्ट पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की जरूरत है और इसके लिए यह अहम है कि हर कोई अपना 100 फीसदी दे।'


गौरतलब है कि सिंधु जुलाई में होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले आने वाले समय में अच्छी फॉर्म में रहने और चोट मुक्त रहने की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘अभी मेरा लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों में जाने से पहले सिंगापुर ओपन के अलावा इंडोनेशिया और मलेशिया मास्टर्स में खेलना है। यह आसान नहीं होने वाला है, लेकिन मैं अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहने और चोट से मुक्त रहने की उम्मीद कर रही हूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.