एशियाई खेलों में करना होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : पूनिया

Updated on 07-12-2021 10:06 PM

नई दिल्ली भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया ने कहा है कि उनकी टीम को अगर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए टिकट हासिल करना है तो उसे हर हाल में अगले साल होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना होगा।

 सविता ने कहा कि इसके लिए टीम को अपनी तैयारियां तेज करनी होंगी क्योंकि एशियाई खेलों में भी मुकाबला आसान नहीं है। इसमें सभी अन्य टीमें भी अपनी ओर से पूरी तैयारी से आयेंगी। उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद पूरी दुनिया ने हमारा मनोबल बढ़ाया है पर पदक के इतने करीब पहुंचकर खाली हाथ लौटने का दर्द खिलाड़ी ही समझ सकते हैं

हम हमें अगले टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन कर इस कमी को पूरा करना है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अभी हमारा मुख्य ध्यान एशिया कप पर रहेगा जो विश्व कप क्वालीफायर भी है।उसके बाद विश्व कप और एशियाई खेल हैं।’’ गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम ने अंतिम बार साल 1982 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। सविता ने कहा कि उनकी टीम इस बार स्वर्ण जीतने के इरादे से ही उतरेगी।’’ साथ ही कहा कि टीम इसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.