एकदिवसीय विश्व कप के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा : मिताली

Updated on 25-01-2022 05:27 PM

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि मार्च-अप्रैल में होने वाले महिला विश्व कप मुकाबलों को देखते हुए टीम को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। मिताली ने कहा कि पिछले एक साल में टीम ने जिन भी क्षेत्रों में काम किया है, उसमें किये सुधारों को जारी रखना होगा।

भारतीय टीम कोरोना वायरस महामारी के दौरान एकदिवसीय विश्व कप की अच्छी तैयारी के लिए 11 फरवरी से मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की एक श्रृंखला भी खेलेगी। इसका कारण है कि विश्व कप भी न्यूजीलैंड में ही चार मार्च से होने वाला है। भारतीय टीम ने विश्व कप को देखते हुए कई नए खिलाड़ियों को भी अवसर दिया है। इसमें मेघना सिंह, यस्तिका भाटिया और ऋचा घोष के नाम शामिल हैं। वहीं स्नेह राणा टीम में सफल वापसी कर रही हैं।

मिताली ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरों के सकारात्मक पहलुओं पर जोर देते हुए कहा कि हम विश्व कप से पहले अपने संयोजन को ठीक करने की कोशिश करेंगे और कुछ ऐसे संयोजनों को आजमाएंगे जिससे पिछले साल हमें सकारात्मक परिणाम मिले थे। देखा गया है कि भारतीय टीम मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने में पीछे रही है हालांकि ऋचा और पूजा के आने से इसमें बदलावा आया है। मेघना और रेणुका सिंह के आने से तेज गेंदबाजी भी बेहतर हुई है।

 निचले मध्य क्रम ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें हमें और निरंतरता लाना है। पूजा और स्नेह जैसे खिलाड़ियों ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में गेंद और बल्ले से अच्छी भूमिका निभाई। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा ने साबित किया है कि वह अंतिम ओवरों में बड़े शॉट खेल सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह हमारी बल्लेबाजी को मजबूत करती है तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया विकेटकीपिंग के मामले में कहीं अच्छी हैं। टीम में किसी जगह के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होना अच्छा है और हमारे पास संयोजनों को आजमाने के लिए श्रृंखला के पांच मैच हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.