पांड्या जैसे युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने से कई लाभ होंगे : कर्स्टन

Updated on 09-02-2022 06:12 PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी टीम के मेंटोर गैरी कर्स्टन ने कहा है कि अब ऑलराउंडर  हार्दिक पांड्या की नेतृत्व क्षमता भी सामने आयेगी। पांड्या को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के 15 वें सत्र के लिए कप्तान बनाया है।

 कर्स्टन के अनुसार एक युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने से कई लाभ होंगे। कर्स्टन ने कहा, ‘‘ एक युवा और नये कप्तान के तौर पर मैं पंड्या के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि उन्हें योजना बनाने और एक कप्तान के तौर पर यह दिखाने के लिये प्रेरित किया जायेगा कि वह इस स्तर पर क्या कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह शानदार खिलाड़ी है। जहां तक मुझे जानकारी मिली है वह वास्तव में टीम की योजना बनाने वाले समूह में शामिल होने के लिए उत्साहित रहते हैं। मुझे लगता है कि वह इस टूर्नामेंट के महत्व को समझते हैं। वह नेतृत्व के नजरिये फैसला करने वाले समूह का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। हमारी टीम में ऐसे कौशल वाले खिलाड़ी का होना खुशी की बात है।’’

फ्रैंचाइजी ने साथ ही कहा कि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के होने से टीम को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में उन दोनों के होने से उत्साहित हूं। वे दोनों बेहतर प्रदर्शन करने वाले हैं। शुभमन एक बेहतरीन खिलाड़ी है। मेरे विचार से वह भारत के लिए लंबे समय तक खेलेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘वहींराशिद खान ने पूरी दुनियाभर में प्रदर्शन कर अपने को साबित किया है। मैंने अभी तक उसके साथ काम नहीं कि(नई दिल्ली ) अब पांड्या की नेतृत्व क्षमता भी सामने आयेगी : कर्स्टन

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी टीम के मेंटोर  गैरी कर्स्टन ने कहा है कि अब ऑलराउंडर  हार्दिक पांड्या की नेतृत्व क्षमता भी सामने आयेगी। पांड्या  को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के 15 वें सत्र के लिए कप्तान बनाया है। कर्स्टन के अनुसार एक युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने से कई लाभ होंगे। कर्स्टन ने कहा, ‘‘ एक युवा और नये कप्तान के तौर पर मैं पंड्या के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि उन्हें योजना बनाने और एक कप्तान के तौर पर यह दिखाने के लिये प्रेरित किया जायेगा कि वह इस स्तर पर क्या कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह शानदार खिलाड़ी है। जहां तक मुझे जानकारी मिली है वह वास्तव में टीम की योजना बनाने वाले समूह में शामिल होने के लिए उत्साहित रहते हैं। मुझे लगता है कि वह इस टूर्नामेंट के महत्व को समझते हैं। वह नेतृत्व के नजरिये फैसला करने वाले समूह का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। हमारी टीम में ऐसे कौशल वाले खिलाड़ी का होना खुशी की बात है।’’फ्रैंचाइजी ने साथ ही कहा कि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के होने से टीम को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में उन दोनों के होने से उत्साहित हूं। वे दोनों बेहतर प्रदर्शन करने वाले हैं। शुभमन एक बेहतरीन खिलाड़ी है। मेरे विचार से वह भारत के लिए लंबे समय तक खेलेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘वहींराशिद खान ने पूरी दुनियाभर में प्रदर्शन कर अपने को साबित किया है। मैंने अभी तक उसके साथ काम नहीं किया है लेकिन काम करने को लेकर रोमांचित हूं।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.