निहत्थे होकर आतंकी को दबोचा, बंदूक छीनकर टाल दिया बहुत बड़ा नरसंहार, कौन हैं अहमद अल अहमद?

Updated on 15-12-2025 01:29 PM
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं, एक आतंकी भी मारा गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सिडनी में हनुका उत्सव के दौरान हुई जानलेवा गोलीबारी के पीछे दो बंदूकधारियों की पहचान कर ली है। दोनों आतंकियों की पहचान एक पिता और बेटे के रूप में की गई है, जिनकी उम्र 50 और 24 साल है। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि इस हमले में कोई और हमलावर शामिल नहीं था। वहीं अब पता चल रहा है कि दोनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले हैं।

इस बीच सिडनी के बोंडी बीच पर हनुका समारोह के दौरान हुए भीषण आतंकी हमले के बीच एक आम नागरिक ने असाधारण साहस दिखाकर कई जिंदगियां बचा ली हैं। अगर उस शख्स ने अपनी जान दांव पर नहीं लगाया होता तो मौत का आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता था। अहमद अल अहमद नाम के 43 साल के शख्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक बंदूकधारी आतंकी से उसका बंदूक छीन लिया
बोंडी आतंकी हमले के 'हीरो' अहमद अल अहमद कौन हैं ?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि काले कपड़े पहने एक हमलावर के हाथ में राइफल थी, तभी अहमद पीछे से उस पर झपट पड़े, बंदूक छीन ली और उसे हमलावर की ओर तान दिया, जिससे वो आतंकी पीछे हटने पर मजबूर हो गया। इस साहसिक कदम को दुनियाभर में सराहा जा रहा है और अहमद को "बोंडी बीच का हीरो" कहा जा रहा है। स्थानीय मीडिया आउटलेट 7NEWS ने बहादुर शख्स की पहचान की जिसने बहादुरी से बंदूकधारी को पकड़ा था। रिपोर्ट में बताया गया है कि अहमद को भी आतंकी को पकड़ने के दौरान दो गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमद सिडनी के सदरलैंड शायर के रहने वाले हैं और दो बच्चों के पिता हैं। वह फल बेचते हैं। रविवार रात (स्थानीय समय के मुताबिक) उनकी सर्जरी होनी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.