टॉयलेट में बैठे-बैठे ही सुनवाई में शामिल हुआ था:गुजरात हाईकोर्ट ने 15 दिन समाज-सेवा का दिया आदेश

Updated on 23-07-2025 01:11 PM

गुजरात के अहमदाबाद में ऑनलाइन अदालती सुनवाई के दौरान टॉयलेट से ही पेश होने वाले शख्स को अदालत की अवमानना का सामना करने का निर्देश दिया गया। गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को हुई सुनवाई में अब्दुल समद को 15 दिन की सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया है।

पिछली सुनवाई में गाया था 1 लाख रुपए का जुर्माना

यह घटना 20 जून को हुई जब जस्टिस नीरज एस देसाई एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान अब्दुल टॉयलेस से ही ऑनलाइन सुनवाई में शामिल हुआ था। इसका वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अवमानना कार्यवाही की थी।

कोर्ट ने 14 जुलाई को हुई सुनवाई में अब्दुल पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। जुर्माने का राशि 22 जुलाई तक कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा करनी थी। हालांकि, मंगलवार को अब्दुल ने 1 लाख रुपए की जुर्माना राशि भी भरी और कोर्ट से अपनी गलती के लिए माफी भी मांग ली है।

कोविड काल से ही हो रही है ऑनलाइन सुनवाई 

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के बाद से, गुजरात उच्च न्यायालय ने वकीलों और पक्षकारों को वर्चुअल माध्यम से सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दी है। कार्यवाही का सीधा प्रसारण न्यायालय के यूट्यूब चैनल के जरिए किया जाता है। अब्दुल समद शाह सूरत के किम गांव का निवासी है और मारपीट के एक मामले में शिकायतकर्ता है। इसी मामले की सुनवाई के दौरान वह टॉयलेट से ही ऑनलाइन सुनवाई में शामिल हुआ था।

जस्टिस एएस सुपेहिया और जस्टिस आरटी वच्छानी की पीठ ने कहा-

QuoteImage

साधन लेकर या शौचालय जैसी जगह पर जाकर, संस्था को उस क्षेत्र में घसीटा जाता है, और यह दुखद है। यह बहुत गंभीर है...वह इस प्रक्रिया में भाग ले रहा है; वह उच्च न्यायालय को शौचालय में घसीट रहा है।

QuoteImage

अदालत ने वकीलों के लिए भी एक संदेश दिया-

QuoteImage

हम बार के सदस्यों को भी आदेश देते हैं कि वे अपने मुवक्किलों को पहले ही बता दें कि वे उचित रूप से उपस्थित हों और शालीन व्यवहार करें, और गुजरात उच्च न्यायालय के लाइव-स्ट्रीमिंग नियमों के अनुसार अदालत की गरिमा बनाए रखें।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
 27 July 2026
नई दिल्ली, नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहले ही दिन सुनवाई टल गई। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से कोई…
 27 July 2026
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
Advt.