26 गेंद पर 4 बार कर चुका शिकार, अफगानिस्तान के इस गेंदबाज से कैसे बचेंगे रोहित शर्मा

Updated on 10-10-2023 01:18 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिमय में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। दूसरी तरफ अफगानिस्तान को बांग्लादेश से हार मिली थी। इस मैच को जीतकर जहां रोहित शर्मा की टीम पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं अफगानिस्तान की नजरें उलटफेर करने पर होंगी।

रोहित शर्मा के सामने बड़ी चुनौती

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए थे। जोस हेजलवुड की अंदर आती गेंद पर रोहित आउट हुए। अब अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनकी चुनौती कम नहीं होने वाली है। अफगानिस्तान के प्रमुख लेग स्पिनर राशिद खान के खिलाफ रोहित काफी जूझते हुए नजर आते हैं। दोनों का सामना आईपीएल में कई बार हुआ है और राशिद हर बार भारी पड़े हैं।

राशिद के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

आईपीएल में अभी तक रोहित शर्मा के खिलाफ राशिद खान ने 26 गेंद डाली है। इसमें उन्होंने सिर्फ 29 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित 4 बार पवेलियन लौट चुके हैं। उनका औसत राशिद के खिलाफ सिर्फ 7.2 का ही है। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में राशिद के खिलाफ 8 गेंद पर रोहित ने 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाए हैं। अब दिल्ली में पहली बार दोनों के बीच वनडे में टक्कर हो सकती है।

दिल्ली में होगी रनों की बरसात

दिल्ली में होने वाले इस मुकाबले में रनों की बरसात होने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच यहां हुए मुकाबले में 750 से ज्यादा रन बनने थे। इस मैच में भी पिच वैसी ही रहने की उम्मीद है। अगर बल्लेबाजी वाली पिच हुई तो और रोहित सेट हो गए तो राशिद के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.