वो तो याद रखने के लायक भी... इंग्लैंड क्रिकेट को इस खिलाड़ी ने किया शर्मसार, दिग्गज ने सुनाई खरी-खरी

Updated on 23-06-2023 08:03 PM
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा को आउट करने के बाद उनसे इंग्लिश पेसर ओली रॉबिन्सन ने जिस तरह बर्ताव किया, उसको लेकर कई दिग्गज खुश नहीं हैं। कम से कम ऑस्ट्रेलिया में तो इसको सहजता से नहीं लिया गया है। पूर्व कप्तान, एलेन बॉर्डर, रिकी पॉन्टिंग के अलावा मैथ्यू हेडन, इयन हीली ने ओली को खरी-खरी सुना दी है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर हेडन ने तो ओली को ‘भूलने योग्य ’ क्रिकेटर करार दिया है, जबकि पूर्व विकेटकीपर हीली ने तो उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। एजबेस्टन टेस्ट में ख्वाजा को 141 के स्कोर पर आउट करने के बाद गालीगलोज करने वाले ओली की काफी आलोचना हुई है। हेडन ने कहा,‘पैट कमिंस ने जो रूट को दो छक्के जड़े तब यह दूसरा गेंदबाज (रॉबिन्सन) आया। वह तो याद रखने योग्य भी नहीं है।’ हीली ने ओली को पहचानने से भी इनकार करते हुए कहा,‘कौन है ओली रॉबिन्सन।’

मैच रेफरी ने दी चेतावनी
ओली को उनके बर्ताव के लिए कड़ी सजा के बजाय चेतावनी मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने उनके खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की। सिर्फ चेतावनी दी गई है। आईसीसी ने कहा कि वह रेफरी के फैसलों पर टिप्पणी नहीं करता है। ओली ने अपने बर्ताव का बचाव करते हुए इसे 'खेल के रंगमंच' का हिस्सा बताया।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टेस्ट
एशेज का पहला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया था। यह टेस्ट काफी ज्यादा रोमांचक रहा। हालांकि अंत में 2 विकेट से कंगारुओं ने बाजी मार ली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 393 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 386 रन बनाकर पहली पारी में ऑल आउट हो गई। वहीं मेहमान टीम ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 273 के स्कोर पर समेट दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सामने 280 रन का टारगेट था, जिसको उन्होंने मैच के आखिरी दिन, आखिरी सेशन में 2 विकेट रहते हासिल कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.