'उनमें देशभक्ति का जज्बा भरपूर, वो मिट्टी के लाल हैं', दिलजीत दोसांझ पर मचे बवाल के बीच इम्तियाज अली का सपोर्ट
Updated on
28-06-2025 02:34 PM
दिलजीत दोसांझ इस वक्त अपनी नई फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर विवादों में हैं। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर एक्टर इस वक्त लोगों के निशाने पर हैं। इसी वजह से उनकी अगली फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी उन्हें रिप्लेस किए जाने की भी चर्चा शुरू है। इन सारे बवाल के बीच फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने दिलजीत दोसांझ को खुलकर सपोर्ट किया है।
फिल्म प्रड्यूसर और डायरेक्टर इम्तियाज अली ने पंजाबी एक्चर दिलजीत के लिए खुलकर पब्लिकली अपना सपोर्ट दिखाया है। दिलजीत की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर की मौजूदगी को लेकर कड़ी आलोचनाओं के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर और उनकी फिल्म से जुड़े प्रड्यूसर्स के खिलाफ बयान जारी किया।
'दिलजीत में देशभक्ति का जज्बा भरपूर है, वह मिट्टी के लाल हैं'
यहां बता दें कि इम्तियाज अली दिलजीत के साथ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने अब NDTV से बातचीत में दिलजीत के साथ काम करने के अपने अनुभवों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'मैं इस विवाद पर ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन चूंकि मैं दिलजीत को जानता हूं इसलिए मैं कह सकता हूं कि उनमें देशभक्ति का जज्बा भरपूर है। वह मिट्टी के लाल हैं, आप उनके सभी म्यूजिक इवेंट में देख सकते हैं, वह भारतीय झंडे के साथ दिखाई देते हैं।'
'दिलजीत फेक चीजें करने वाला इंसान नहीं'
इम्तियाज ने दिलजीत की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें देशभक्ति की भावना कोई दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि यह उनकी असली पहचान है। उन्होंने कहा, 'वह फेक चीजें करने वाला इंसान नहीं, वह ढोंग या दिखावे के लिए कुछ नहीं करते। वो हमेशा अपने सभी कॉन्सर्ट के अंत में भारतीय झंडे के साथ कहते हैं- मैं पंजाब हूं।'
पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कास्ट किया जाना दिलजीत का फैसला नहीं
वहीं इम्तियाज ने ये भी कहा कि उस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कास्ट किया जाना दिलजीत का फैसला नहीं। उन्होंने कहा कि उनके अंदर बहुत देशप्रेम है और जो लोग देख पाएंगे उनके अंदर के सच को, उनको ये समझ में आ जाएगा।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…