अंग्रेजों से नहीं मानी हार, बैंक की नौकरी छोड़ शुरू किया साइकिल रिपेयरिंग का काम, आज 166200 करोड़ की कंपनी

Updated on 18-09-2025 01:46 PM
नई दिल्ली: दिल में कारोबार करने का जुनून हो तो कोई भी राह रोक नहीं सकती। ऐसा ही कुछ किया टीवी सुंदरम अयंगर ( T. V. Sundram Iyengar ) ने। आपने टीवीएस कंपनी का नाम सुना होगा। वही कंपनी जो अपने टू-व्हीलर के लिए काफी फेमस है। इस कंपनी की शुरुआत टीवी सुंदरम अयंगर ने साल 1911 में रखी थी।

वह दौर अंग्रेजों का था। उस समय टीवी सुंदरम इम्पीरियल बैंक (अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में नौकरी करते थे। लेकिन सिर पर कारोबार शुरू करने का जुनून थ। लेकिन अंग्रेजों के राज में उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला। उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ी और कारोबार की दुनिया में कदम रख दिया।

शुरू में नहीं मिली कामयाबी

ऐसा नहीं है कि कारोबार की दुनिया में कदम रखते ही कामयाबी मिल जाती है। टीवी सुंदरम भी उन्हीं में से थे। उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ने के बाद साइकिल रिपेयरिंग का काम शुरू किया। लेकिन वह नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कई और काम किए, लेकिन हर काम में निराशा हाथ लगी। लेकिन बाद में उन्होंने तमिलनाडु में बसों के कारोबार में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

5 बसों से शुरू किया कारोबार

टीवी सुंदरम के जीवन में बदलाव तब आया जब उन्होंने देखा कि ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाई गई रेलवे प्रणाली केवल अंग्रेजों के लिए थी। उन्हें लगा कि भारतीय ग्रामीणों को भी इसकी जरूरत है। इसलिए, उन्होंने एक बस सेवा शुरू करने का फैसला किया जो उन्हें रेलवे स्टेशनों से जोड़ेगी।
उस समय उनके पास पैसे नहीं थे और पहले के बिजनेस भी फेल हो चुके थे। इसलिए, उन्होंने पहली बार अपने पिता से मदद मांगी। उन्होंने 5 शेवरले बसें खरीदीं और तमिलनाडु के शहरों के बीच बस चलाने की परमिशन मांगी। लेकिन, साउथ इंडियन रेलवे ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि इससे उनके निवेश को नुकसान होगा

बदल दिया प्लान

टीवी सुंदरम को परमिशन नहीं मिली, तो उन्होंने अपना प्लान बदल दिया। उन्होंने ग्रामीणों को उनके घरों से रेलवे स्टेशनों तक ले जाने का फैसला किया। इस समझौते से पहली टीवीएस (TVS) परिवहन सेवा शुरू हुई।

उनके लिए यह भी आसान नहीं था। गांव वाले बसों से डरते थे क्योंकि वे बैलगाड़ियों के आदी थे। इसलिए उनकी पत्नी खाना बनाती थीं और एक शामियाना के नीचे परोसती थीं। लोग खाना खाने आते थे और टिकट खरीद लेते थे। और इस प्रकार टीवीएस कंपनी शुरू हो चुकी थी।

आज खरबों रुपये का कारोबार

अप्रैल 1955 को टीवी सुंदरम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। आज उनके परिवार के सदस्य टीवीएस ग्रुप की कमान संभालते हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में टीवीएस मोटर कंपनी, टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवीएस होल्डिंग्स, टर्बो एनर्जी, सुंदरम टेक्सटाइल्स आदि शामिल हैं। टीवीएस कंपनी आज बीएमडब्ल्यू (BMW) की 20% मोटरसाइकिलें बनाती है।

ग्रुप की मुख्य कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड (TVS Motor Company Ltd) शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनी है। इसका मार्केट कैप आज 1,66,200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बीते बुधवार को कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 3498.40 रुपये पर बंद हुआ था।

पहले नाम, फिर विश्वास

टीवीएस कंपनी की यह कहानी इनोवेशन, मेहनत और ग्राहकों पर ध्यान देने का एक शानदार उदाहरण है। टीवीएस ने हमेशा अपने मूल्यों को बनाए रखा है और यही उसकी सफलता का राज है। कंपनी का मानना है कि सबसे पहले नाम और विश्वास आता है, और प्रॉफिट अपने आप आ जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.