भारत के हमले में हेडक्वार्टर तबाह... जैश के बाद लश्कर आतंकी का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा कबूलनामा, पाकिस्तान बेनकाब

Updated on 19-09-2025 01:35 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की धरती पर पनाह पाए आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बड़ा कबूलनामा सामने आया है। लश्कर आतंकी ने स्वीकार किया है कि मुरीदके स्थित आतंकी समूह के मुख्यालय को भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नष्ट कर दिया था। लश्कर का यह कबूलनामा आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान के लिए करारा झटका है। हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद कमांडर ने मसूद अजहर के बहावलपुर कैंप से संबंध होने का पर्दाफाश किया था। अब लश्कर के कबूलनामे ने पाकिस्तान के आतंकी कनेक्शन को एक बार फिर बेनकाब किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लश्कर कमांडर कासिम ने स्वीकार किया कि 7 मई सुबह किए गए हमले में मुरीदके स्थित लश्कर मरकज को तबाह कर दिया गया था। उसने यह भी कहा कि इस आतंकी कैंप का पुनर्निर्माण हो रहा है और इसे पहले से भी बड़ा बनाया जा रहा है।

मस्जिद से कबूला आतंकियों का कनेक्शन

वीडियो में कासिम एक निर्माणाधीन जगह के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है। वह कहता है, 'मैं मुरीदके में मरकज तैयबा के खंडहरों पर खड़ा हूं, जो हमले में नष्ट हो गया था। इसके पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। अल्लाह के फजलोकरम से यह मस्जिद पहले से भी बहुत बड़ी बनेगी। अल्लाह ताला इस मस्जिद को अपने बंदों के लिए आबाद करे।' कासिम आगे यह भी कबूल करता है कि इस मस्जिद में कई मुजाहिदीन (आतंकवादियों) और तलबा (छात्रों) ने प्रशिक्षण हासिल किया और फैज (विजय) हासिल की।

आतंकियों की भर्ती की अपील

कासिम के खुलासे ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। पाकिस्तान दावा करता है कि इस इमारत का इस्तेमाल अब आतंकवादी समूह नहीं कर रहा था। कासिम का एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह पाकिस्तानी युवाओं से मुरीदके स्थित मरकज तैयबा में दौरा-ए-सुफ्फा में शामिल होने की अपील की। दौरा-ए-सुफ्फा एक आतंकवादी प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें जेहादी ट्रेनिंग दी जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.