मॉडर्ना वैक्सीन से हृदय में सूजन! आइसलैंड, स्वीडन, फिनलैंड, डेनामार्क और नॉर्वे ने लगाई पाबंदी

Updated on 09-10-2021 09:41 PM

रेकेविक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उपयोग में लाई जा रही मॉडर्ना की वैक्सीन से हृदय में सूजन संबंधी परेशानी बढ़ने की सूचना के बाद आइसलैंड ने शुक्रवार से वैक्सीन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। कई नॉर्डिक देशों ने भी मॉडर्ना की वैक्सीन के उपयोग को सीमित कर दिया है। हाल ही में फिनलैंड ने भी हार्ट इन्फ्लेमेशन के चलते इस वैक्सीन इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है।


हेल्थ डायरेक्टोरेट ने बयान जारी किया जिसमें कहा गया किक्योंकि क्षेत्र में फाइजर वैक्सीन की सप्लाई पर्याप्त हैचीफ एपेडेमियोलॉजिस्ट ने आइसलैंड में मॉडर्ना वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है।प्रमुख महामारी विशेषज्ञ ने बयान दिया, ‘मॉडर्ना वैक्सीन के बाद मायोकार्डिटिस और पेरीकार्डिटिस के बढ़ते मामलों के साथ-साथ फाइजर/बायोएनटेक के इस्तेमाल से टीकाकरण के चलतेयह फैसला लिया गया है। बीते दो महीनों से आइसलैंड में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन जेनसेन प्राप्त करने वाले लोगों को मॉडर्ना का अतिरिक्त डोज दिया जा रहा है। साथ ही यह टीका, किसी अन्य वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त कर चुके कमजोर इम्युनिटी वालों को भी दी जा रही है। हालांकि, यह नया फैसला 3 लाख 70 हजार लोगों वाले आइसलैंड पर जारी टीकाकरण अभियान को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा। क्योंकि 12 साल से ज्यादा उम्र की 88 फीसदी आबादी को वैक्सीन लग चुकी है।


गुरुवार से स्वीडन और फिनलैंड ने भी 30 साल से कम उम्र के लोगों को मॉडर्ना वैक्सीन देना बंद कर दिया है। वहीं, डेनामार्क और नॉर्वे ने औपचारिक रूप से 18 साल से कम उम्र के लोगों में इस वैक्सीन के उपयोग के खिलाफ सलाह जारी की है। स्वीडिश अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर सूजन हलकी हैं और अपने आप ही खत्म हो जाती हैं, लेकिन लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह ली जानी चाहिए। गुरुवार को फीनिश इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड वेलफेयर ने कहा कि अथॉरिटीज 30 साल से कम उम्र के पुरुषों को मॉडर्ना का डोज नहीं देंगी। इसके बजाए उन्हें फाइजर/बायोएनटेक की वैक्सीन दी जाएगी। सरकारी एजेंसी का कहना है कि उन्होंने पाया है कि युवाओं और कम उम्र के लड़कों में मायोकार्डिटिस का जोखिम ज्यादा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.