इजरायल की सड़कों पर दिखा 'दिल दहला देने वाला' नजारा, हैलोवीन डे पर लोगों ने पहने डरावने कपड़े

Updated on 01-11-2021 08:43 PM

तेल अवीब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आज यानी 31 अक्टूबर को 'हैलोवीन डे' मनाया जा रहा है। ईसाइयों का यह त्योहार हर साल अक्टूबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। हैलोवीन डे को लोग अजीबोगरीब डरावनी कॉस्ट्यूम पहनकर मनाते हैं। यही नजारा इजरायल के तेल अवीव में भी देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने 'जॉम्बी वॉक' में हिस्सा लिया।

एक वीडियो में तेल अवीव की जॉम्बी वॉक को देखा जा सकता है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है-लोगों ने कॉस्ट्यूम और फेस पेंट के साथ तेल अवीव की जॉम्बी वॉक में हिस्सा लिया। वॉक में हिस्सा लेने वाले डन्नी ने बताया कि वह इस वॉक में 2011 से हिस्सा ले रहे हैं और हर साल यहां आते हैं। करीब डेढ़ साल से जॉम्बी वॉक का आयोजन नहीं किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इजरायल में जॉम्बी वॉक का बहुत महत्व है। वीडियो में लोगों को एक-दूसरे का मेकअप करते और डरावने अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है, जिसमें बच्चों से लेकर बड़े सभी शामिल हैं। इतिहास के अनुसार हैलोवीन दिवस को करीब 2000 वर्ष से पहलेआल सेट्स डेके रूप में पूरे उत्तरी यूरोप में मनाया जाता था। वहीं कुछ इतिहासकारों का कहना है कि हैलोवीन प्राचीन सेल्टिक त्योहार जिसे सम्हैन कहा जाता है, से संबंधित है।

इस दिन पर मान्यता है कि मरे हुए लोगों की आत्माएं उठती है और धरती पर प्रकट हो कर जीवित आत्माओं के लिए परेशानी पैदा करती हैं। इन बुरी आत्माओं से डर भगाने के लिए लोग राक्षस जैसे कपड़े पहनते हैं। इसके अलावा इन्हें भगाने के लिए हर जगह आग जलाकर उसमें मरे हुए जानवरों की हड्डियां उसमें फेंकी जाती है। क्रिसमस के बाद हैलोवीन अमेरिकन यूरेपियन देशों में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.