यूरोप में 2060 तक जारी रहेगा हीटवेव का कहर, यूएन के मौसम संगठन ने दी चेतावनी

Updated on 23-07-2022 12:33 AM

जिनेवा संयुक्त राष्ट्र ने यूरोप में बढ़ती हीट वेव्स पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा फ़िलहाल हीट वेव्स से यूरोप को छुटकारा नहीं मिलने वाला। वैश्विक संस्था ने कहा कि 2060 तक इस क्षेत्र को हीट वेव्स परेशान करती रहेंगी। संयुक्त राष्ट्र के ही विश्व मौसम विज्ञान संगठन(डब्ल्यूएमओ) ने इसे एक संकेत के रूप में दिखाते हुए सभी देशों से कार्बन उत्सर्जन को लेकर जागरूकता दिखाने को कहा है।


डब्ल्यूएमओ ने उन सभी देशों से इस पर गंभीर होने का आग्रह किया, जो पर्यावरण में इतने गंभीर बदलाव के बाद भी कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। डब्ल्यूएमओ के प्रमुख पेटेरी तालस ने जेनेवा में कहा कि हीट वेव्स अब बार-बार रही हैं और यह सब वर्ष 2060 तक ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्लाइमेट चेंज की वजह से हीट वेव्स अब सामान्य होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिक भीषण हीट वेव्स को झेलने के लिए यूरोप को तैयार रहना होगा।


यूरोप के कई देशों में हीट वेव्स के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई हैं। बीते कुछ दिनों में स्पेन, ग्रीस और पुर्तगाल के जंगलों में लगी आग के कारण हज़ारों लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा है। हाल के दिनों में फ्रांस में जंगल की आग ने 24,000 से अधिक लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया। इन लोगों के लिए सरकार द्वारा आपातकालीन आश्रय भी स्थापित किये गए हैं।

 यूरोप में आई वर्ष 2003 की हीट वेव्स ने 70 हज़ार से अधिक लोगों की जान ले ली थी। ऐसे समय में लोगों में हीट स्ट्रोक्स, हीट क्रैम्प्स, और हीपोथेरमीया का खतरा बढ़ जाता है। बिगड़ते हालात को देखते हुए लोगों को घर में अधिक से अधिक समय तक रहने की सलाह दी गई है। कई जगहों पर स्कूल और दफ्तरों को भी बंद किया गया हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.