गुजरात के बनासकांठा में भारी बारिश, घरों में पानी घुसा:वाराणसी में हाईवे का 20 फीट हिस्सा धंसा, मंडी में लैंडस्लाइड, कई लोग बेघर

Updated on 03-07-2025 12:24 PM

देश के ज्यादातर राज्यों में गुरुवार को भी तेज बारिश का दौर जारी है। हिमाचल में बाढ़-बारिश से हालात खराब हैं। अब तक मंडी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 की मौत हो चुकी है।

उधर, गुजरात के बनासकांठा में पिछले 24 घंटों में 8 इंच बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। उत्तराखंड में कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ों का मलबा सड़कों पर आ गया।

हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। अब भी 34 लोग लापता हैं। इधर, राज्य में इस मानसून में मरने वालों का आंकड़ा 52 से ज्यादा हो गया है। खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में भारी बारिश के कारण 245 सड़कें बंद हैं। 918 ट्रांसफॉर्मर खराब हो चुके हैं, 148 घरों को नुकसान पहुंचा। अकेले मंडी में 151 सड़कें बंद हैं और 370 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 162 मवेशियों की मौत हुई है।

उत्तराखंड में सोनप्रयाग मार्ग पर लैंडस्लाइड, 40 श्रद्धालु फंसे

राज्य में देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में गुरुवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की संभावना है। उधर, केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गए। ​​SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

उत्तरप्रदेश: वाराणसी में 20 फीट हाईवे धंसा, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी में आज भी 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश से प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

गंगा खतरे के निशान 84.73 मीटर से 8 मीटर नीचे बह रही है। वाराणसी में गुरुवार सुबह गिलट बाजार पुलिस चौकी के सामने 20 फीट हाईवे धंस गया। जिसमें एक व्यक्ति गिर गया। दो दिन पहले इसी जगह बस भी धंसी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 28 July 2026
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के स्टेनलेस स्टील डिवीजन ने अपने अधिकृत पाइप एसोसिएट श्री साई स्टील (तापी) एवं उनके स्टॉकिस्ट व डिस्ट्रीब्यूटर आशापुरी स्टील (पुणे) के सहयोग से पुणे में "स्टेनलेस स्टील…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
Advt.