नमस्कार काव्या मारन आपने खिलाड़ी नहीं दैत्य खरीदे हैं… SRH की विध्वंसक बैटिंग देखकर दिल पर लगा तीर

Updated on 24-03-2025 03:08 PM
नई दिल्ली: पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने खेलने के अंदाज में बदलाव किया था, जोकि फ्रेंचाइजी को काफी ज्यादा रास भी आया। हैदराबाद बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाजी टीम को मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश करती है। वह पहले 6 ओवर में ही स्कोरबोर्ड पर इतने रन टांग देते हैं कि दूसरी टीम वहीं मैच हार जाती है। हैदराबाद के नाम आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर (287/3) है। सनराइजर्स अब इसी विस्फोटक अंदाज में क्रिकेट खेलती है। वह हर गेंद पर प्रहार करने को देखते हैं। इसमें उनको सफलता भी मिल रही है। फरक नहीं पड़ता कि कौनसे नंबर पर बल्लेबाज बैटिंग कर रहा है। आते-जाते हर बल्लेबाज का एक ही इंटेंट रहता है...तेज खेलना।
आईपीएल 2025 की शुरुआत भी सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी अंदाज से की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनका पहला मैच था। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतने के बाद हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। बस यहीं आरआर से बहुत बड़ी चूक हो गई। हैदराबाद के खिलाड़ियों ने राजस्थान के गेंदबाजों को जमकर धोया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन ठोक डाले। यह आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है
मेगा ऑक्शन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एसआरएच ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। किशन ने डेब्यू मैच में शतक ठोककर महफिल लूट ली। किशन ने 47 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे। पिछले साल हैदराबाद की मालकिन ने ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को खरीदा था
उन्होंने भी इस सीजन आईपीएल की शुरुआत तेज तर्रार अर्धशतक से की है और जो पिछले साल उन्होंने आईपीएल में तहलका मचाया था उससे तो हर कोई वाकिफ है। उन्होंने 15 मैचों में 567 रन बनाए थे। ऑक्शन में खरीदे गए इन खिलाड़ियों के तेवर और खेल को देखकर तो लगता है कि एसआरएच की मालकिन काव्या मारन ने ऑक्शन में खिलाड़ी नहीं दैत्य खरीदे हैं। एक यूजर ने कुछ इसी तरह का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हैदराबाद आईपीएल 2025 में अपना अगला मैच लखनऊ के खिलाफ 27 मार्च को खेलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.