हेमा मालिनी ने धर्मेन्द्र से शादी के 10 साल बाद सौतेले बेटे सनी देओल से की थी बात, डिंपल कपाड़िया थीं तगड़ी वजह

Updated on 17-10-2025 01:14 PM
हेमा मालिनी ने 1980 में जब धर्मेन्द्र से शादी की तो वो पहले से शादीशुदा थे। केवल शादीशुदा ही नहीं बल्कि वो चार बच्चों के पिता भी थे। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र से शादी की है। हेमा मालिनी के साथ रिलेशनशिप में रहे धर्मेन्द्र ने जब आखिरकार शादी कर ली तो वे जानते थे कि उनकी पहली पत्नी और बच्चों में काफी नाराजगी होगी। धर्मेन्द्र की शादी के तीन साल बाद उनके बेटे सनी देओल ने 'बेताब' के साथ फिल्मों में अपनी शुरुआत की।

हेमा ने बताया था कि पहली बार उन्होंने सनी से धर्मेंद्र से शादी के करीब एक दशक बाद बात की थी। उन्होंने बताया कि इस बातचीत में काफी हद तक काम के बारे में बातें हुईं। डिंपल कपाड़िया, जिनका सनी देओल और हेमा मालिनी के साथ काफी गहरा कनेक्शन था। हेमा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, 'दिल आशना है की शूटिंग' के दौरान दोनों के बीच ब्रिज बन गईं।

सनी को शूटिंग के दौरान मदद के लिए बुलाया

हेमा और डिंपल के बीच गहरी दोस्ती थी और इसलिए जब हेमा शाहरुख खान और दिव्या भारती के साथ अपनी पहली फिल्म बना रही थीं, डिंपल को एक ऐसे सीन में काम करना था जिसमें थोड़ा जोखिम था, इसलिए उन्होंने सनी को शूटिंग के दौरान मदद के लिए बुलाया। यहीं पर सनी हेमा के पास आए और डिंपल की सेफ्टी को लेकर काम करते दिखे।

'एक हवाई जहाज का सीन भी ज़रूरी था'

बाद में हेमा ने राम कमल मुखर्जी की लिखी अपनी जीवनी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में इस घटना को याद करते हुए बताया, 'मैं दिल आशना है में मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक पैराग्लाइडिंग सीन शूट करना चाहती थी और एक गाने के सीक्वेंस के लिए एक हवाई जहाज का सीन भी ज़रूरी था।' उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग से कुछ दिन पहले पायलट का एक्सीडेंट हो गया था।

'डिंपल शूटिंग करने से बहुत डरी हुई थीं'

हेमा ने कहा था, 'डिंपल शूटिंग करने से बहुत डरी हुई थीं। उन्होंने सनी को इसकी जानकारी दी और उनकी चिंता के चलते सनी मुझसे मिलने आए। मैंने सनी को भरोसा दिलाया कि वह सेफ रहेंगी और तभी मैंने उनसे बात करना शुरू किया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.