'हेरा फेरी 3' विवाद: सुनील शेट्टी से मिलना चाहते हैं परेश रावल, बाबू भईया से फोन पर हुई बात तो मिला ये जवाब
Updated on
22-05-2025 02:07 PM
'हेरा फेरी 3' को लेकर विवाद जारी है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म में परेश रावल बाबू भईया का किरदार निभाने वाले थे। ट्रेलर की शूटिंग भी कर ली थी। लेकिन अब उन्होंने अचानक फिल्म छोड़ दी। इसके बाद अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने 25 करोड़ का मुकदमा ठोक दिया। इन सबके बीच अब सुनील शेट्टी ने बताया है कि उनके परेश से कुछ सेकेंड के लिए बात हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि वो मिलेंगे। सुनील ने इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट में घनश्याम उर्फ श्याम का रोल निभाया है।
Suniel Shetty ने ई24 से कहा, 'जितने शॉक्ड आप हैं, उतना ही मैं भी हूं। मैं बात नहीं कर पाया। मेरी परेश जी से बात हुई एक सेकेंड के लिए। लेकिन परेश जी ने कहा कि मिलकर बात करूंगा। तो मेरी बात ही नहीं हुई है।'
'परेश जी ऐसा नहीं करते, पता नहीं क्या हुआ'
एक्टर ने आगे कहा, 'हमने ट्रेलर शूट किया हुआ है। तो पता नहीं क्या हुआ। वर्ना परेश जी ऐसे हैं नहीं। कभी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अनाउंस नहीं करते, क्योंकि जब 'हेरा फेरी' की बात आती है तो मैं, परेश जी और अक्षय (कुमार) ऐसे (एक) हैं। बहुत ही चार्ज्ड (उत्साहित) थे।'
सीक्वल ही करना चाहते हैं सुनील, थे एक्साइडेट
सुनील ने आगे बोला, 'कुछ फिल्मों को लेकर मैं बहुत ही चार्ज्ड था। 'वेलकम', 'आवारा पागल दीवाना', 'हेरा फेरी'। मैंने यही सोचा था कि और कुछ नहीं करूंगा। एकाद फिल्म ऐसी (केसरी वीर) आएगी तो करूंगा, वर्ना सीक्वल करूंगा। लेकिन ये दिल तोड़ने वाला है।'
पहले कहा था- नहीं चाहता दोस्ती टूटे
इससे पहले सुनील ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा था, 'दुखद! ईमानदारी से, हम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं। हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव रहे हैं, यह जीवन में परिवार के साथ होता है। हेरा फेरी परेश के बिना, राजू (अक्षय कुमार) और श्याम (सुनील शेट्टी) के बिना नहीं हो सकती। भले ही 'हेरा फेरी' न भी हो, मैं नहीं चाहता कि वे दो दोस्त एक-दूसरे को लेकर खट्टे हो जाएं। मैं नहीं चाहता कि वे अलग हो जाएं। हमारी इंडस्ट्री लगातार बहुत कुछ झेलती रहती है। हम हर समय खुद को साबित करने के लिए संघर्ष करते रहते हैं। मैं नहीं चाहता कि दो दोस्त अलग हो जाएं।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…