इधर भारत जीता उधर पाकिस्तान टीम की बिरयानी पार्टी, इस जश्न के मायने समझिए

Updated on 13-09-2023 02:30 PM
नई दिल्ली: कहते हैं क्रिकेट बहुत कुछ समझाता है। पढ़ाता है और हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार करता है। कई बार किसी टीम की हार का दर्द हारने वाली टीम से ज्यादा किसी और को होता है तो जीत की खुशी उससे ज्यादा किसी और टीम को होती है। अब भारत और श्रीलंका मैच को ही देख लीजिए। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया और एशिया कप 2023 के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। हालांकि, उससे कहीं अधिक खुशी पाकिस्तान को हो रही होगी।

इसलिए पाकिस्तानी फैंस कर रहे थे भारत की जीत की दुआ
दरअसल, अगर श्रीलंका भारतीय टीम से जीत जाता तो उसका फाइनल में पहुंचना लगभग पक्का था, जबकि दूसरी ओर रोहित सेना को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी सुपर-4 मैच के रिजल्ट का इंतजार होता। वहीं, इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए भी मुश्किल होती, लेकिन अब जबकि श्रीलंका हार चुका है तो पाकिस्तानी टीम और उसके फैंस खुश होंगे। सोशल मीडिया पर कई फैंस तो भारत की दुआ भी करते नजर आए थे।

भारत की जीत से बदल गया सेनेरियो, पाकिस्तान के पास फाइनल में पहुंचने का मौका
दरअसल, भारत की जीत से टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले के लिए पूरी रणनीति बदल गई है। भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद एक जगह बाकी है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बुधवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होना है। इस मैच से तय होगा कि भारत से फाइनल कौन खेलेगा। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने का मौका है।

हर कोई चाहता है भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल
टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले से पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्स, पूर्व क्रिकेटर और फैंस इस बात की चाह रखते हैं कि एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हो। इस तरह इसे एशिया कप न होकर भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ इस पर असहमत थे कि यह भारत-पाकिस्तान सीरीज है। राहुल द्रविड़ ने कहा था कि इसे एशिया कप ही रहने दें। भारत-पाकिस्तान को 3 बार भिड़ने के लिए फाइनल में पहुंचना जरूरी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.