यहां वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर पाकिस्तान, वहां कप्तान बाबर आजम कर रहे शादी की शॉपिंग

Updated on 04-11-2023 03:33 PM
बेंगलुरु: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पूरे टूर्नामेंट में टीम संघर्ष करते हुए नजर आई है। इस बीच बाबर सेना की जमकर आलोचना भी हुई है। पाकिस्तान ने अब तक विश्व कप में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 3 ही जीते हैं। ऐसे में 6 अंक के साथ पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।हालांकि अब भी कुछ ऐसे समीकरण हैं, जो अगर सच हो गए तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबला
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाना है। यह मैच पाकिस्तान के लिए काफी ज्यादा अहम है। उनके लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। अगर पाकिस्तान यह मैच हार गई तो वह लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में माना जाता है कि टीम इस बड़े मैच से पहले पूरी तरह से गेम पर फोकस कर रही होगी। प्लानिंग कर रही होगी कि आखिर कीवी टीम को कैसे रोका जाए। लेकिन जब कप्तान का ही खेल पर फोकस ना हो तो दूसरो से क्या उम्मीद की जा सकती है।

अहम मैच से पहले शॉपिंग कर रहे बाबर आजम
न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के अहम मैच से पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की अपनी शादी के लिए शेरवानी खरीदने की खबर सामने आ रही है। वन क्रिकेट के मुताबिक बाबर आजम ने अपनी शादी के लिए सब्यासाची से 7 लाख रुपये की डिजाइनर शेरवानी खरीदी है। साथ ही उन्होंने सोना (Jwellery) भी खरीदा। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस साल के अंत में बाबर आजम निकाह करने वाले हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच से पहले यह सब चीजें बिल्कुल समझ के परे हैं क्योंकि अहम मैच से पहले इन सब से खिलाड़ियों का ध्यान भटक सकता है।

बारिश होने से खराब हो जाएगा पाकिस्तान का खेल
बेंगलुरु में शनिवार को बारिश होने की भारी संभावना जताई जा रही है।। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच भी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को है। ऐसे में अगर बारिश से मैच धुल जाएगा तो पाकिस्तान के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में प्रवेश करने का सपना लगभग चकनाचूर हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.