अरे ये क्या...! ओपनर शुभमन गिल को लगी चोट की वजह जानकर हमें आएगी शर्म

Updated on 01-03-2023 07:27 PM
इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। यह तस्वीर है शुभमन गिल की। भारतीय ओपनर के कमर में छिलने के निशान दिख हैं। यह चोट उन्हें रन लेने के दौरान उस वक्त लगा जब वह डाइव लगा रहे थे। केएल राहुल की जगह टीम में शामिल होनहार ओपनर के शरीर पर लंबा छिल जाने को मार्क्स देखे जा सकते हैं। यह फील्ड पर घास नहीं होने की वजह से ऐसा हुआ। अगर घास होता तो डाइव लगाते समय ऐसी चोट नहीं लगती।
गिल को लगी चोट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में खुद को साबित करने उतरे शुभमन गिल को 7 वां ओवर काफी भारी पड़ गया। बता दें कि सिंगल लेने के चक्कर में गिल ने खुद को चोटिल कर लिया। उनके पेट पर खरोंच आई है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें साफ- साफ देखा जा सकता है कि शुभमन गिल के पेट के साइड में दो जगह गंभीर खरोंच आई है और खून भी बह रहा है।
    कैसे लगी चोट
    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल मिचेल स्टार्क की दूसरी गेंद पर सिंगल के लिए दौड़े। उसी वक्त गिल को चोट लगी। बता दें कि अपने रन को पूरा करने के लिए गिल ने जब डाइव लगाई तो उनका पेट जमीन पर बुरी तरह से रगड़ खा गया। जिसके कारण उनके पेट पर दो जगह चोट लग गई। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।

    अगले ओवर में हुए आउट
    चोट की वजह से गिल अगले ओवर में खुद को संभाल नहीं पाए और स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हो गए। बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल 18 गेंदों में 21 रन ही बना पाए है।
    टीम इंडिया की हालत खस्ता
    तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के आगे भारतीय बल्लेबाज कुछ खास जादू नहीं चला पाए हैं। बता दें कि लंच ब्रेक तक टीम इंडिया 84 रन पर अपने 7 विकेट गंवा चुकी है। जो टीम इंडिया की जीत में बाधा बन सकती है।

    भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

    ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ ,पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, ऐलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नेथन लायन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुनमन

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.