मास्को-बीजिंग साझेदारी में बना रहे हाईटेक हथियार, चीन का विकास नहीं रोक सकता कोई देश : पुतिन

Updated on 25-12-2021 08:37 PM

मास्को किसी भी देश की ताकत का अंदाजा उसकी बेहतर सैन्य शक्ति और हाईटेक हथियारों से किया जाता है। रूस और चीन मिलकर हाईटेक हथियार परियोजना पर काम कर रहे हैं। दोनों के बीच साझेदारी का खुलासा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वयं किया है। पुतिन ने कहा रूस और चीन उच्च तकनीक वाले हथियार विकसित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। चीनी सेना सबसे उन्नत हथियार प्रणालियों से लैस है। हम अलग-अलग हाई-टेक हथियार भी एक साथ विकसित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम अंतरिक्ष और विमानन के क्षेत्र में भी आपस में सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों देशों के सशस्त्र बलों में भी सहयोग बढ़ रहा है। पुतिन ने कहा रूस 2060 के बाद चीन को ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा, उच्च तकनीक सहित सभी क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

राष्ट्रपति पुतिन ने अभी बताया कि मास्को का बीजिंग के साथ आर्थिक सहयोग बना हुआ है, जिसके कारण एशिया तेजी से विकास कर रहा है। पुतिन ने मास्को और बीजिंग की मजबूत साझेदारी का जिक्र करते हुए बताया कि दोनों देशों ने अब तक करीब 100 अरब डॉलर से अधिक का कारोबार किया है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया गया है, जिसमें परमाणु ऊर्जा, मानवाधिकारों और अंतरिक्ष शामिल हैं।

बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक का बहिष्कार करने के कुछ देशों के फैसले पर टिप्पणी करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि कोई भी देश चीन के विकास को रोक नहीं सकता। पुतिन ने बहिष्कार को चीन के विकास को रोकने का प्रयास, संभावित प्रतिस्पर्धियों को अपना सिर उठाने से रोकना बताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.