पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान को सर्वोच्च नागरिक सम्मान:बाबर आजम को सितारा-ए-इम्तियाज

Updated on 14-08-2022 06:27 PM

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सितारा-ए-इम्तियाज सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन थ्रो इवेंट में 90 मीटर से अधिक भाला फेंक कर गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम और वेटलिफ्टर नूह बट को भी प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस पुरस्कार दिया जाएगा। बट ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के वेटलिफ्टिंग में 109 किलो प्लस कैटेगरी में रिकॉर्ड 405 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल पाकिस्तान की झोली में डाली थी।

वहीं पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह माहरुफ को भी तमगा-ए-इम्तियाज दिया जाएगा। यह पुरस्कार 23 मार्च, 2023 को दिए जाएंगे।

किसे दिया जाता सितारा-ए-इम्तियाज
सितारा-ए-इम्तियाज पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह उन लोगों को दिया जाता है, जो देश की सुरक्षा, विश्व शांति, देश की संस्कृति के प्रचार-प्रसार के अलावा सार्वजनिक जीवन में बेहतरी का काम करते हैं।बाबर आजम का प्रदर्शन है शानदार
बाबर आजम पिछले कुछ सालों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल अब तक उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने टेस्ट में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। बाबर ने 5 टेस्ट में 73 से अधिक की औसत से 661 रन बनाए हैं। जिनमें 2 सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी शामिल है। वनडे और टी-20 में भी बाबर रन मशीन बने हुए हैं। वहीं इस साल अब तक खेले 6 वनडे मैचों में उन्होंने 91.40 की औसत से 457 रन बनाए हैं। जिनमें 3 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं। वहीं 2021-22 सीजन में खेले 13 टी-20 मैचों में 40 की औसत से 492 रन बनाए हैं। जिनमें 6 हाफ सेंचुरी भी शामिल है। बाबर फिलहाल, वनडे और टी-20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। टेस्ट रैंकिंग में वो तीसरे स्थान पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.