एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दी दिवस

Updated on 15-09-2021 10:27 PM
कोरबा  भारत को एक सूत्र में पिरोने वाली हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी कोरबा में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। समारोह में हिन्दी जगत के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ को हिंदी साहित्‍य कि दुनिया में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए अभिनंदन पत्र भेंट कर एनटीपीसी सम्‍मान प्रदान किया गया।
       एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक बिश्वरूप बसु के नेतृत्‍व में परियोजना में 1 सितंबर से हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है एमएस टीम्स के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ते हुए श्री बसु ने सभी कर्मचारियों को हिंदी दिवस पर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की और सभी से कार्यायलीन कामकाज राजभाषा हिंदी में करने का संकल्‍प लेने का आह्वान किया उन्‍होंने कहा कि हिन्दी भाषा का अधितकम उपयोग करने के लिए हम कटिबद्ध हैं।
       महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) पी. राम प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सरल शब्दों एवं बोल चाल में उपयोग होने वाले शब्दों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों से अपील की कि राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के परियोजना में हर संभव प्रयास किये जाने चाहिए।
       कार्यक्रम में बिनोद कुमार मिश्रा महाप्रबन्धक (चिकित्सा), शम्भू शरण झा महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), ललित रंजन मोहन्ती महाप्रबंधक (संचालन), विभागाध्यक्ष (मानवं संसाधन) मनोरंजन सारंगी, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण और एनटीपीसी कोरबा के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए।
      इस अवसर पर मुख्य अति​थि डॉ. विश्वकर्मा ने हिंदी दिवस पर अभिनंदन करने के लिए एनटीपीसी का आभार व्‍यक्‍त करते हुए वर्तमान में हिंदी भाषा की दशा और दिशा पर विस्‍तृत रूप से अपने विचार व्‍यक्‍त किये एवं एनटीपीसी द्वारा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र का उपक्रम होने के नाते एनटीपीसी में राजभाषा नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है। कार्यक्रम में एनटीपीसी कोरबा में आयोजित हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्‍कृत किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑनलाइन प्‍लेटफार्म के माध्‍यम से किया गया। हिन्दी दिवस कार्यक्रम का समापन डॉ. विश्वकर्मा द्वारा ‘नवरस’ गान से किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.