हिंदुस्तान जिंक के शेयरों ने 24 साल में 1400 गुना दिया है रिटर्न

Updated on 07-05-2026 11:48 AM
नई दिल्ली: कभी सरकारी कंपनी रही हिंदुस्तान जिंक ने पिछले 24 साल में अपने निवेशकों को मालामाल किया है। यह चांदी का उत्पादन करने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। सरकार ने 2002 में इस कंपनी में 26 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी जिसे अनिल अग्रवाल की कंपनी स्टरलाइट इंटस्ट्रीज ने खरीदा था। बाद में अनिल अग्रवाल की कंपनी ने इसे पूरी तरह खरीद लिया था। 2002 से इस कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 1400 गुना रिटर्न दिया है। अगर आपने 24 साल पहले कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू 14 करोड़ रुपये होती।

कंपनी की चेयरमैन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने शेयरहोल्डर्स को भेजी एक चिट्ठी में कहा कि हिंदुस्तान जिंक ने सालाना करीब 33% के ग्रोथ रेट के साथ अपने निवेशकों को 1400 गुना से अधिक रिटर्न दिया है। सरकार ने 2002 में कंपनी में 26 फीसदी हिस्सेदारी 445 करोड़ रुपये में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को बेची थी। इसके बाद नवंबर, 2003 में 19 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी 324 करोड़ रुपये में बेची गई। हेब्बार ने कहा कि वैल्यू क्रिएशन का यह लेवल अनुशासित ऑपरेटिंग मॉडल का प्रतीक है जिसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.