हार से बार-बार टूट जाता था दिल, खुद थामा बल्ला और टीम को जीता दी ट्रॉफी

Updated on 28-01-2025 03:18 PM
नई दिल्ली: बिग बैश लीग का फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। खिताबी मुकाबले में होबार्ट हेरिकेंस और सिडनी थंडर्स की टक्कर हुई। पहले खेलते हुए सिडनी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए। फाइनल मैच को देखते हुए यह स्कोर काफी अच्छा था लेकिन होबार्ट ने 15वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। मिशेल ओवेन टीम की जीत के हीरो रहे। उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों पर शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।

बचपन से ही होबार्ट के फैन ओवन

23 साल के मिशेल ओवेन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वह बचपन से ही होबार्ट हेरिकेंस के फैन रहे हैं। खिताबी मुकाबले में शतक लगाने के बाद उनका एक पुराना फोटो वायरल हो रहा है। यह फोटो बिग बैश मैच का ही है। स्टैंड्स में बैठे ओवेन होबार्ट हेरिकेंस की जर्सी पहने हैं। उनका जन्म भी होबार्ट शहर में ही हुआ है। 2021 में उन्होंने हेरिकेंस के लिए खेलते हुए ही टी20 डेब्यू किया था।

सीजन में बनाए सबसे ज्यादा रन

मिशेल ओवेन ने इस बिग बैश में सबसे ज्यादा रन बनाए। पहले वह निचले क्रम में खेला करते थे लेकिन इस बार ओपनिंग का मौका मिला। 11 मैचों में ओवेन ने 45 की औसत से 452 रन ठोक दिए। इसमें दो शतक भी शामिल हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 108 रनों की रही। ओवेन ने टूर्नामेंट में 203.60 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह इस सीजन सबसे ज्यादा 36 छक्के मारने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्हें तीन मैच में बॉलिंग मिली और तीन विकेट भी लिए।

टी20 फाइनल की सबसे तेज सेंचुरी

मिशेल ओवेन ने बिग बैश इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। क्रेग सिमंस ने भी 2014 में 39 गेंदों पर शतक लगाया था। वहीं 39 गेंदों पर शतक किसी भी टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे तेज शतक है। हेरिकेंस ने पहली बार बिग बैश का खिताब जीता है। इससे पहले टीम सिर्फ एक ही बार फाइनल में पहुंची थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.