सेमीफाइनल से पहले नेट्स में हिटमैन हुए चोटिल

Updated on 08-11-2022 05:52 PM

टीम इंडिया को गुरुवार 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। इसी वजह से मंगलवार को भारतीय टीम एडिलेड में अभ्यास करने उतरी, जहां शुरुआत में ही हर कोई ये देखकर हैरान हो गया, जब कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण नेट्स से बाहर हो गए। हालांकि, जल्द ही राहत की खबर भी भारतीय कैंप से देखने को मिली।

दरअसल, रोहित शर्मा जब नेट्स में बैटिंग कर रहे थे तो थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट हरि की एक गेंद उनके दाएं हाथ में जाकर लगी, जिससे वो थोड़ा असहज नजर आए और थोड़ा सा दर्द भी महसूस हुआ तो थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट उनके पास पहुंचा, लेकिन रोहित ने भी अपना बैट रख दिया था और हाथ से ग्लव्स निकाल दिए थे। इसके बाद वे नेट्स से बाहर चले गए। 

राहुल द्रविड़ भी नेट्स में मौजूद थे। कुछ ही समय में फीजियो और डॉक्टर रोहित शर्मा के पास पहुंचे, जहां उन्होंने रोहित की चोट की जांच की। फीजियो ने उनके हाथ की थोड़ी सी मालिश की और कुछ देर रोहित शर्मा ड्रिंक्स बॉक्स पर बैठे रहे। इस बीच राहुल द्रविड़ के साथ उन्होंने बात की और फिर वे दोबारा नेट्स में उतर गए। पहले तो उन्होंने कुछ गेंद बिना स्टिक के खेलीं, लेकिन बाद में स्टिक से थ्रो डाउन करने के लिए कहा। 

चोटिल होने के बाद फिर से नेट्स में उतरे रोहित शर्मा के लिए पहले तो थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट हरि ने बिना स्टिक के गेंदबाजी की, लेकिन जब छह शॉट रोहित ने खेल लिए तो कहा कि अब स्टिक से डालो। उन्होंने जब तीन अच्छे शॉट खेल लिए तो कोच राहुल द्रविड़ ने ताली बजाई। इस तरह भारत के लिए ये राहत की खबर रही कि कप्तान रोहित शर्मा नॉकआउट मैच से पहले पूरी तरह फिट हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.