'हिजबुल के हमदर्द' मसूद खान बने अमेरिका में पाकिस्तान के नए राजदूत

Updated on 06-02-2022 06:54 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने कहा अमेरिकी सरकार ने वाशिंगटन में पाकिस्तानी राजदूत के रूप में सरदार मसूद खान  की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। हाल में एक वरिष्ठ अमेरिकी सांसद ने राष्ट्रपति जो बाइडन से मसूद की नियुक्ति को मंजूरी नहीं देने का अनुरोध किया था और मसूद पर 'आतंकवादियों का हमदर्द' होने का आरोप लगाया था। मसूद पहले पिछले साल अगस्त तक पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के 'राष्ट्रपति' के रूप में कार्य कर चुके हैं।

उन्हें नवंबर में अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में नामित किया गया था। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी सरकार ने वाशिंगटन में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में सरदार मसूद खान की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कुछ दिनों पहले अमेरिकी सांसद स्कॉट पेरी ने राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर उनसे पाकिस्तान के अगले राजदूत के रूप में मसूद खान की नियुक्ति को खारिज करने की अपील की थी। उन्होंने मसूद खान के लिए 'जिहादी' शब्द का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान ने जिन मसूद खान को अमेरिका में अपना नया राजदूत बनाया है, वह 'हिजबुल समर्थक' हैं। अपने पत्र में अमेरिकी सांसद स्कॉट पेरी ने लिखा मैं यह जानकर उत्साहित हूं कि विदेश मंत्रालय ने कथित तौर पर मसूद खान को पाकिस्तान से नए राजदूत के रूप में मंजूरी देने पर रोक लगा दी है, लेकिन सिर्फ रोक लगाना पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने लिखा मैं आपसे आग्रह करता हूं कि मसूद खान की ओर से आपके सामने प्रस्तुत किए गए किसी भी राजनयिक प्रमाण पत्र को अस्वीकार कर दें। अमेरिका में राजदूत के लिए पाकिस्तान की पसंद मसूद खान एक कट्टरपंथी हैं। उन्होंने कश्मीर में मारे गए आतंकियों को 'मसीहा' बताया था। पेरी ने लिखा था कि मसूद खान ने हिजबुल मुजाहिदीन सहित आतंकवादियों और विदेशी आतंकवादी संगठनों दोनों की प्रशंसा की है।

अमेरिकी सांसद ने कहा मसूद खान ने युवाओं को हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर बुरहान वानी जैसे जिहादियों की तरह बनने के लिए प्रोत्साहित किया, जिन्होंने जिंदगी भर भारत के खिलाफ जंग लड़ी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा मसूद खान ने हिजबुल मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए 2017 में अमेरिका के खिलाफ बयान दिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.