हॉकी कप्तान सविता पूनिया विश्वकप स्पर्धा में पोडियम स्थान हासिल करने को लेकर आशान्वित

Updated on 25-06-2022 11:07 PM

नई दिल्ली भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी को लेकर देश की महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया काफी आशान्वित हैं और उन्हें लगता है कि राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में प्रेरणा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है। उसकी निगाहें आगामी विश्व कप में ऐतिहासिक पोडियम स्थान हासिल करने पर लगी हैं। एफआईएच के इस शीर्ष टूर्नामेंट की मेजबानी नीदरलैंड और स्पेन संयुक्त रूप से कर रहे हैं जो एक से 17 जुलाई तक खेला जायेगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम पिछले साल ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रही थी। टीम इंडिया की कप्तान सविता ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के बाद टीम के अंदर ऐसा भरोसा गया है कि वे बड़े मंच पर किसी भी सर्वश्रेष्ठ टीम की बराबरी कर सकते हैं। सविता ने कहा, ‘टोक्यो में हमारे प्रदर्शन ने हमें भरोसा दिलाया कि हम विश्व कप में पोडियम स्थान हासिल कर सकते हैं।


उन्होंने कहा, ‘ओलंपिक के बाद हमने अपना ध्यान अपने प्रदर्शन को अगले स्तर तक ले जाने में लगाया। हमने अपनी ऊर्जा एफआईएच प्रो. लीग में अच्छा करने पर लगाई। इस प्रतिष्ठित लीग में तीसरा स्थान हासिल किया जिससे विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ेगा।भारत का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चौथा स्थान रहा है जो उसने 1974 के शुरूआती चरण में हासिल किया था। 2018 में भारत आठवें स्थान पर रहा था। टोक्यो में भारत के शानदार प्रदर्शन ने देश में महिला हॉकी का चेहरा ही बदल दिया। एफआईएच प्रो लीग में अपने पदार्पण में ही भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड और अर्जेंटीना जैसी बड़ी टीमों को कड़ी चुनौती देकर तीसरा स्थान हासिल किया। सविता ने कहा, ‘भारतीय महिला हॉकी टीम ने कभी भी विश्व कप में पदक नहीं जीता है और हमारा लक्ष्य इस बार इस सपने को साकार करने का है।


इस शीर्ष गोलकीपर ने कहा कि एक इकाई के तौर पर खेलना विश्व कप में सफलता हासिल के लिए अहम होगा। उन्होंने कहा, ‘हम विश्व कप में खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। हम बस एक इकाई के तौर पर खेलना चाहते हैं। हमारे लिये ओलंपिक एक शानदार अनुभव था। हमने वहां से काफी कुछ सीखा और हमारा मानना है कि हमें एकजुट होकर खेलना होगा और कड़ी चुनौती देनी होगी।


सविता के मुताबिक, ‘ओलंपिक के बाद हमारी टीम की हर खिलाड़ी प्रेरणा से भरी हुई है और पूरी तरह से अपना ध्यान खेल पर लगाए हुए हैं। हम अच्छी टीमों के खिलाफ खेलना चाहते हैं।विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल बी में इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टीम अपना अभियान तीन जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.