होल्डर की हैट्रिक से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया , 3-2 से सीरीज जीती

Updated on 31-01-2022 07:25 PM

ब्रिजटाउन । ऑलराउंडर जैसन होल्डर की घातक गेंदबाजी से मेजबान वेस्टइंडिज ने पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 17 रन से हराकर श्रृंखला 3-2 से जीत ली है। होल्डर ने अंतिम चार गेंदों में चार विकेट लेकर एक अहम रिकार्ड भी अपने नाम किया है। वह वेस्टइंडीज की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

वेस्टइंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 179 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 41 और रोवमैन पावेल ने 35 रनों का योगदान दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम इंग्लैंड केवल 162 रन ही बना पायी।  इंग्लैंड की तरफ से जेम्स विन्से ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए , वहीं बाकि बल्लेबाज नाकाम रहे। इंग्लैंड ने 19 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बना लिए थे और उसके पास जीत दर्ज करने का अवसर था पर होल्डर ने अंतिम ओवर में जोर्डन को 7 जबकि सैम बिलिंग्स को 41 रन पर आउट करने के बाद आदिल राशिद और साकिब महमूद को भी आउट कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

 इसके साथ ही वह चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले एक विशेष क्लब में भी शामिल हो गए हैं। होल्डर से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में लसिथ मलिंगा, राशिद खान और कर्टिस कैंपर ने रिकार्ड बनाया था। इस क्रिकेटर ने 2.5 ओवर में 27 रन देकर कुल पांच विकेट लिए। होल्डर के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 30 रन पर चार विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.