हांगकांग एयरपोर्ट- एअर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान में गड़बड़ी

Updated on 17-10-2025 12:35 PM

हांगकांग से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में गुरुवार सुबह दिक्कत आ गई। फ्लाइट AI315 के उड़ान से पहले उसमें एक पुर्जे को रिसैट किया गया।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद डेटा के अनुसार, बोइंग 787-8 विमान की फ्लाइट AI315 को हांगकांग एयरपोर्ट से सुबह लगभग 8.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई और यह लगभग 11.30 बजे रवाना हुआ।

एअर इंडिया का ये वही विमान है जिसमें 12 दिन पहले भी समस्या आई थी। तब यह विमान अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रहा था। लैंडिंग से पहले विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप एक्टिव हो गई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की।

दरअसल, बोइंग ड्रीमलाइनर का यही मॉडल 12 जून को अहमदाबाद में टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया था, इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी।

क्या होता है RAT का काम?

  • किसी भी कॉमर्शियल विमान में पावर के लिए दो इलेक्ट्रिक जनरेटर होते हैं, जिन्हें इंटीग्रेटेड ड्राइव जनरेटर (IDG) कहते हैं। तीसरा जनरेटर विमान की टेल पर ऑक्सीलरी पावर यूनिट (APU) में लगा होता है।
  • किसी विमान के मुख्य दो जनरेटर खराब हो जाएं, तो APU जनरेटर चालू हो जाता है। अगर इन तीनों में से कोई भी जनरेटर चालू हो, तो भी फ्लाइट को पूरी बिजली मिल सकती है। इसके बावजूद तीनों मुख्य जनरेटर फेल जाएं तो भी हर इंजन में एक बैकअप जनरेटर होता है। ये बैकअप जनरेटर विमान के सिस्टम को एसी (अल्टरनेटिंग करंट) पावर देते हैं, इससे इंजन चलते रहते हैं।
  • विमान में सभी प्रकार के पावर मैनेजमेंट के लिए कंप्यूटर आधारित इलेक्ट्रिकल लोड मैनेजमेंट सिस्टम (ELMS) लगा होता है, जो यह निर्धारित करता है कि किस जनरेटर को किस समय चालू करना है, लेकिन तीन मुख्य जनरेटर और दो बैकअप जनरेटर भी बंद हो जाएं, तो पूरा लोड विमान के दो परमानेंट मैगनेटिक जनरेटर (PMG) पर आ जाएगा, जिनका काम पहियों की गति के साथ छोटी हेडलाइट्स को रोशन करना है।
  • PMG पावर भी फेल हो जाए तो पावर के लिए आखिरी विकल्प रैम एयर टर्बाइन (RAT) ही है। RAT सिस्टम विमान के लैंडिंग गियर के थोड़ा पीछे लगाया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक विंड जनरेटर है। अगर सभी सिस्टम फेल हो जाएं तो इस स्थिति में RAT अपने आप बाहर आ जाता है।
  • RAT हवा में घूमकर पावर पैदा करता है और उसे सिस्टम तक पहुंचाता है, लेकिन अगर किसी वजह से RAT सिस्टम भी फेल हो जाए तो विमान को क्रैश होने से बचाने के लिए कोई विकल्प नहीं बचता।
  • बोइंग 787-8ः लंबी उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया

    बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक आधुनिक, मिड-साइज, ट्विन-इंजन, वाइड-बॉडी जेट विमान है, जिसे बोइंग ने बनाया है। ये लंबी दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है और पुराने बोइंग 767 को रिप्लेस करने के लिए लाया गया। ये फ्यूल-एफिशिएंट विमान है।

    बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर 12 जून को अपने 15 साल के इतिहास में पहली बार क्रैश हुआ था। इससे पहले लीथियम आयन बैटरियों में आग और बॉडी के जोड़ों में गैप जैसी शिकायतें ही आई थी।

  • 12 जून- अहमदाबाद में बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 क्रैश हुआ

    एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 171 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) अहमदाबाद से 12 जून को लंदन जा रही थी। टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया थी। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी।

    प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.