लखनऊ में ओला सर्विस सेंटर पर गुंडागर्दी, स्कूटी लेने पहुंचे पिता-बेटे को कर्मचारियों ने दौड़ाकर पीटा

Updated on 15-11-2025 04:20 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुडम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित ओला सर्विस सेंटर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शनिवार को सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि सर्विस सेंटर के कई कर्मचारी स्कूटी लेने आए ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। आरोप है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि सर्विस सेंटर में आए दिन ग्राहकों के साथ इसी तरह की बदसलूकी, धमकी और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित हर्ष गुप्ता ने बताया कि वो अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी, जो कुछ दिन पहले सर्विस के लिए दी गई थी उसे लेने पिता- पुत्र पहुंचे थे। लेकिन कर्मचारी स्कूटी देने के बजाय उनसे अभद्र भाषा में बात करने लगे। इस बीच अजय, शुभम, अवनीश और आलोक अपने साथियों के साथ मिलकर मारने लगे। पीड़ित का आरोप है कि सर्विस सेंटर मनमर्जी से स्कूटी को सड़क पर अवैध रूप से खड़ा कराता था। नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी, जिसके बाद कई वाहनों को सीज किया गया। बावजूद इसके सर्विस सेंटर कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहींपीड़ित आयुष का कहना है कि जब उन्होंने समय पर स्कूटी न मिलने और अवैध पार्किंग की शिकायत की तो कर्मचारियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक हमला बोल दिया। वायरल हुए वीडियो में कर्मचारी लात-घूंसों से मारते, लाठी जैसी चीजों से दौड़ाते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस सेंटर का रवैया लंबे समय से मनमाना रहा है। गुडम्बा थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की मारपीट या कानून हाथ में लेने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.