होटल मालिक को नवादा में रंगदारी के लिए कर लिया किडनैप, लेकिन 12 घंटे में पीछे-पीछे पहुंच गई पुलिस
Updated on
29-04-2026 12:34 PM
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया। इस वारदात को अपराधियों ने रंगदारी के लिए अंजाम दिया।
नवाद में होटल कारोबारी की किडनैपिंग
नवादा शहर में रंगदारी वसूली के लिए एक होटल संचालक का अपहरण की वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने सनसनी फैला दी। 63 साल के अखिलेश कुमार, जो कोर्ट के समीप स्थित टाउन ढाबा रेस्टोरेंट के संचालक हैं और राजेंद्र नगर के निवासी हैं, रात करीब 10:40 बजे अपने रेस्टोरेंट में बैठे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो पर सवार कुछ युवकों ने उनके होटल पर धावा बोल दिया। अपराधियों ने गाली-गलौच और मारपीट कर उनसे 80 हजार रुपये रंगदारी या उनकी गाड़ी देने की मांग की। मना करने पर उन्हें जबरन स्कॉर्पियो में अगवा कर गोनावां की ओर ले गए।
बस स्टैंड में ले जाकर मारपीट
अपराधियों ने पीड़ित को बाद में तीन नंबर बस स्टैंड क्षेत्र में ले जाकर बुरी तरह प्रताड़ित किया। आरोप है कि उन्होंने अखिलेश कुमार के नाखून तक निकाल दिए। रंगदारी और किडनैपिंग की इस वारदात के बाद इलाके में खौफ पसर गया। इसी बीच पीड़ित होटल मालिक अखिलेश कुमार के बेटे अमित कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाने की टीम सक्रिय हुई।
12 घंटे में पुलिस पहुंच गई किडनैपरों तक
वारदात को देखते हुए नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में एसआई राम इकबाल समेत नवादा पुलिस की टीम ने मात्र 12 घंटे के अंदर पीड़ित को राजेंद्र नगर इलाके से घायल हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक अपहर्ता कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसकी स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली, जिसमें अपहरण किया गया था। पीड़ित को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला रोड रेज के बाद किडनैपिंग का- पुलिस
डीएसपी उल्लास कुमार ने बताया कि घटना से पहले छाया रोड और अस्पताल रोड पर दो स्कॉर्पियो सवारों के बीच झगड़ा हुआ था। कोर्ट के पास एक स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया गया। इसी बहाने अपराधी होटल में घुसे और अखिलेश कुमार पर आरोप लगाया कि उनके किसी व्यक्ति ने स्कॉर्पियो को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। FIR में राहुल कुमार, पकड़ू, स्कॉर्पियो ड्राइवर और मालिक समेत अन्य अज्ञात अपराधियों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार कुल पांच से अधिक अपराधी फरार हैं। थाना प्रभारी ने दावा किया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी और पूरी साजिश का खुलासा अभी बाकी है। पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…