21वें दिन सुस्त पड़ी 'हाउसफुल 5', तीन नई फिल्मों से मिली टक्कर, 'कुबेर' की हालत भी पस्त, जानिए कमाई

Updated on 27-06-2025 01:57 PM
अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' उनके करियर की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है, पर करोड़ों में कमा रही ये फिल्म 20 दिन बाद लाखों में सिमट गई है। पर अच्छी बात ये है कि 'हाउसफुल 5' 21 दिन में देशभर में 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। इसे पहले से ही आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' से टक्कर मिल रही थी, और अब 'मां', 'कन्नप्पा' और 'एफ 1-द मूवी' ने और मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ये तीनों फिल्में इस शुक्रवार, 27 जून को रिलीज हुई हैं, जिसके कारण 'हाउसफुल 5' पूरी तरह डगमगा गई है। उधर, धनुष और नागार्जुन की 'कुबेर' भी हिचकोले खा रही है।

फिल्म 'कुबेर' 20 जून को 'सितारे जमीन पर' के साथ रिलीज हुई थी, और चार दिन बाद ही इसकी कमाई गिरने लगी। जानिए 'हाउसफुल 5' और 'कुबेर' ने अभी तक कितना कलेक्शन किया है।

'हाउसफुल 5' कलेक्शन डे 21

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन की 'हाउसफुल 5' ने 20वें दिन -33.33% की गिरावट के बाद 1 करोड़ कमाए, और ये आंकड़ा 21वें दिन और गिर गया। 'हाउसफुल 5' ने तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन सिर्फ 85 लाख रुपये कमाए, जिसका कारण है नई रिलीज हुई फिल्में। पर फिल्म ने देशभर में 180.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

'हाउसफुल 5' वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो 'हाउसफुल 5' ने 20 दिन में 272.15 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, विदेशी मार्केट में इसने 58 करोड़ कमाए। फिल्म का 21वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी आना बाकी है।

तीसरे हफ्ते में टिके रहना 'हाउसफुल 5' के लिए बड़ी चुनौती

अब 'हाउसफुल 5' तीसरे हफ्ते में है और यहां उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि मैदान में तीन नई रिलीज हैं और एक आमिर की 'सितारे जमीन पर' भी है। इन तीन नई रिलीज में 'कन्नप्पा' है, जिसमें अक्षय कुमार भी हैं।

'कुबेर' कलेक्शन डे 7

धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन स्टारर 'कुबेर' भी अब सुस्त नजर आ रही है। अगर इसके सातवें दिन के कलेक्शन की तुलना इसी के साथ रिलीज हुई 'सितारे जमीन पर' से करें, तो इसने उसका आधा कमाया है। जहां आमिर की फिल्म ने सातवें दिन 6.75 करोड़ कमाए, वहीं 'कुबेर' ने 3.35 करोड़ कमाए हैं। अब फिल्म का देशभर में कुल कलेक्शन 69 करोड़ हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.