आईपीएल में फ्रेंचाइजी कैसे करती हैं खिलाड़ियों को रिप्लेस? समझें क्या है नियम-शर्तें और पाकिस्तान से विवाद
Updated on
18-03-2025 03:55 PM
नई दिल्ली: आईपीएल का नया सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। पहला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। सीजन शुरू होने से पहले ही कुछ खिलाड़ी बदले जा चुके हैं। चोटिल उमरान मलिक की जगह चेतन सकारिया केकेआर में शामिल हो गए हैं। एसआरएच ने ब्रायडन कारसे की जगह वियान मुल्डर को टीम में लिया है। मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर और लिजाद विलियम्स की जगह मुजीब उर रहमान और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया है।
खिलाड़ी को रिप्लेस करने को लेकर पाकिस्तान सुपर लीग से क्या है आईपीएल का विवाद? कॉर्बिन बॉश को टीम में लेने पर विवाद हो रहा है। बॉश ने पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जल्मी टीम के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बॉश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है, क्योंकि उन्होंने पीएसएल के साथ अपने मौजूदा अनुबंध को तोड़ा है।
आईपीएल 2025 में प्लेयर रिप्लेसमेंट का क्या है नियम? आइए समझते हैं आगामी सीजन के लिए खिलाड़ी बदलने के नियमों में हुए बदलावों को और क्या कुछ बीसीसीआई ने छूट देने का फैसला किया है। बीसीसीआई नेa नए सीजन से पहले खिलाड़ी बदलने के नियमों को बढ़ा दिया है। इससे टीमों को चोटिल खिलाड़ियों के विकल्प ढूंढने में मदद मिलेगी। खिलाड़ी बदलने की समय सीमा को 12वें लीग मैच तक बढ़ा दिया गया है। पहले, यह सीजन के 7वें मैच तक ही सीमित था।रिप्लसमेंट का सबसे महत्वपूर्ण नियम: रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल से रिप्लेसमेंट
बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, आईपीएल टीमें अपने अनुपलब्ध खिलाड़ियों के लिए रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (RAPP) से विकल्प ले सकती हैं। खिलाड़ी को पूरे सीजन के लिए साइन किया जा सकता है। उसकी फीस उस खिलाड़ी से ज्यादा नहीं हो सकती जिसे टीम ने नीलामी में खरीदा था। RAPP लिस्ट में उन खिलाड़ियों के नाम होते हैं जिन्होंने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। टीमें RAPP लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों के साथ नेट बॉलर के तौर पर अनुबंध कर सकती हैं। लेकिन अगर कोई दूसरी टीम उन्हें विकल्प के तौर पर साइन करना चाहती है तो वे कुछ नहीं कर सकते।
आईपीएल 2025 में बीच सीजन में बदलाव कब किए जा सकते हैं? बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी सीजन के बीच में चोटिल हो जाता है या बीमार हो जाता है, तो उसे बदला जा सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ अन्य शर्तें पूरी होनी चाहिए...
क्या बदला हुआ खिलाड़ी फिर वापस खेल सकता है? जिस खिलाड़ी को बदला जा रहा है, वह पूरे सीजन में अपनी टीम के लिए वापस नहीं खेल सकता। बदलाव करने के लिए टीम को बीसीसीआई को सभी जरूरी दस्तावेज भेजने होंगे और उनकी अनुमति का इंतजार करना होगा। खिलाड़ी को बदलने का फैसला उस साल की नीलामी पूरी होने के बाद ही लिया जा सकता है।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…