धरती का खोया महाद्वीप आर्गोलैंड 15 करोड़ साल पहले कैसे हुआ गायब, नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने कर दिया खुलासा

Updated on 01-11-2023 02:03 PM
वॉशिंगटन: वैज्ञानिकों ने हाल ही में आर्गोलैंड नाम के एक खोए हुए महाद्वीप के रहस्य का खुलासा किया है। माना जाता है कि यह प्राचीन भू-भाग 15.5 करोड़ साल पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से अलग हो गया था। ऐसा माना जाता है कि यह दक्षिण पूर्व एशिया की ओर बढ़ते हुए लुप्त हो गया था। हालांकि नए शोध से पता चला है कि आर्गोलैंड यूं ही गायब नहीं हुआ। बल्कि टेक्टॉनिक ताकतों के कारण इसमें खिंचाव हुआ और यह टूट कर अलग हो गया। इसके अवशेष पूरे दक्षिण एशिया में बिखर गए।

ऐतिहासिक भूवैज्ञानिक सबूतों से संकेत मिलता है कि लगभग 15.5 करोड़ साल पहले एक महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया से अलग हो गया था। इससे जुड़ा साक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित गहरे समुद्री बेसिन अर्गो एबिसल मैदान में पाया गया था। भारतीय उपमहाद्वीप जो 12 करोड़ साल पहले सुपरकॉन्टिनेंट गोंडवाना से अलग हो गया था वह आज भी बरकरार है। इसके विपरीत अर्गोलैंड कई टुकड़ों में बंट गया। महाद्वीप के टुकड़े कहां खत्म हुए इसे लेकर वैज्ञानिक आज भी हैरान हैं।

महाद्वीप को फिर बनाने की कोशिश

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक नीदरलैंड के यूट्रेक्ट विश्वविद्यालय में पृथ्वी विज्ञान के एक शोधकर्ता और इस स्टडी के प्रमुख लेखक एल्डर एडवोकाट ने कहा, 'हमें पता था कि यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में कहीं होगा, इसलिए हमें दक्षिण पूर्व एशिया में इसके पाए जाने की उम्मीद थी।' गोंडवाना रिसर्च जर्नल में 19 अक्टूबर को ऑनलाइन प्रकाशित किए गए नए अध्ययन में एडवोकाट और उनके सहयोगियों ने अलग हुए महाद्वीप को फिर से बनाने का प्रयास किया।

पहले से ही टूटा था महाद्वीप

शोधकर्ताओं को इंडोनेशिया और म्यांमार के आसपास बिखरे प्राचीन भूमि के टुकड़े मिले। उन्होंने कहा कि जब इन टुकड़ों से अर्गोलैंड को वापस बनाने की कोशिश की गई तो कुछ भी फिट नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने अर्गोलैंड की उत्तर दिशा की यात्रा का पता लगाने के लिए दक्षिण पूर्व एशिया में सबूत इकट्ठा किए। प्राचीन भूमि के बिखरे हुए टुकड़ों के बीच उन्होंने 20 करोड़ साल पहले के छोटे महासागरों के अवशेषों की खोज की। इनका निर्माण संभवतः अर्गोलैंड में दरार पड़ने से पहले हुआ। शोध में कहा गया कि हमने एक महाद्वीप को नहीं खोया बल्कि यह पहले से ही बहुत फैला और खंडित था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.