कितनी इमोशनल हो गईं काव्या मारन, हेनरिक क्लासेन की सेंचुरी और मालकिन के आंखों से बहने लगे झर-झर आंसू

Updated on 19-05-2023 10:12 PM
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की जीत दर्ज की। यह सीजन में हैदराबाद का आखिरी घरेलू मैच था। मुकाबले को यादगार बनाने के लिए हेनरिक क्लासेन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। शानदार सेंचुरी ठोकी, लेकिन विराट ने भी उसी अंदाज में शतकीय जवाब देते हुए हैदराबादी फैंस को मायूम कर दिया। 51 गेंद में 104 रन, छह छक्के और आठ चौके लगाने वाले क्लासेन के शतक के बाद तो सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन इमोशनल हो गईं।

पहली पारी के 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर हर्षल पटेल को क्लासेन ने उनके सिर के ऊपर दनदनाता छक्का उड़ाया। जिसके बाद उनका जश्न देखने लायक था। तभी दर्शकों के बाद काव्या मारन पर कैमरे का फोकस आया। काव्या अपनी टीम के प्लेयर की सेंचुरी से भावुक नजर आईं। चंद सेकंड के लिए ही कैमरा उनपर फोकस हुआ था, लेकिन डबडबाई आंखें सबकुछ बयान करने के लिए काफी थी।

सनराइजर्स ने इससे पहले हेनरिक क्लासेन (के तेजतर्रार शतक और मार्कराम (18) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 76 जबकि हैरी ब्रूक (नाबाद 27) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली (63 गेंद में 100 रन, 12 चौके, चार छक्के) और कप्तान फाफ डुप्लेसी (71 रन, 47 गेंद, सात चौके दो छक्के) के बीच पहले विकेट की 172 रन की साझेदारी से 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते दो विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की।

मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्कराम ने कहा कि वह निराश हैं कि क्लासेन के लिए मैच नहीं जीत पाए। उन्होंने कहा, ‘हमें हेनरिक के लिए मैच जीतना था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए।' सनराइजर्स के कप्तान ने कहा कि कोहली और डुप्लेसी की साझेदारी ने मैच उनकी पहुंच से दूर कर दिया। मार्कराम ने सत्र के अपने अंतिम घरेलू मैच के लिए स्टेडियम में पहुंचे प्रशंसकों की भी सराहना की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.