बेंगलुरु में कैसा है वेदर, क्या बारिश में धुल जाएगा आज का खेल, देखिए मौसम का हाल

Updated on 16-10-2024 01:18 PM
बेंगलुरु: बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब भारत की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज पर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लूटीसी) के नजरिए से भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी अहम है। अगर भारत इस सीरीज को 3-0 से जीतने में सफल होता है तो उन्हें डब्लूटीसी के फाइनल में पहुंचने में काफी आसानी होगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो उनका अब तक का एशिया दौरा अच्छा नहीं गया है। श्रीलंका के खिलाफ खेली गयी टेस्ट सीरीज में उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

बेंगलुरु में टेस्ट मैच के सभी दिन बारिश की संभावना

बेंगलुरु में वे एक मजबूत वापसी करने का प्रयास करेंगे और उनकी टीम इस चीज में माहिर भी है। इस मैच के दौरान सभी दिन बारिश होने की काफी संभावना है। बारिश के कारण मंगलवार को भारत का अभ्यास सत्र भी रद्द हो गया था। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट आज से शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से अभी तक टॉस नहीं हो पाया है। बेंगलुरु में झमाझम बारिश हो रही है। पिच को पिछले कई दिनों से ढक कर रखा गया है।

स्पिनरों का खेल हो जाएगा खराब, फास्ट बॉलर्स की बोलेगी तूती

अगर मौसम का यही हाल बना रहता है और बादल छाए हुए रहते हैं तो मैच के होने के बावजूद भी यहां स्पिनरों को उस तरह की मदद नहीं मिल पाएगी, जिसकी उम्मीद अक्सर भारतीय पिचों पर की जाती है। इसके अलावा ऐसे कंडीशन में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। रिपोर्ट की मानें तो दोपहर में और भी तेज बारिश की संभावना है। करीब दो बजे से चार बजे तक भारी बारिश हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो शायद ही टॉस हो सके।

हालांकि, एक बात यह भी है कि भारत की एक नजर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर है और ऐसे में उनके गेंदबाजों को तैयारी के लिए अच्छा मौका मिल सकता है। खबरों में विराट कोहली और टिम साउदी विराट कोहली का फॉर्म कैसा है, यह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। भारत ने हाल के समय में ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन कोहली ने अपनी पिछली 8 टेस्ट पारियों में 2 शतक लगाए हैं।

इससे पहले वह काफी समय तक फॉर्म में नहीं थे। अब जब साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ी सीरीज आने वाली है, लोग यह जानने के लिए इच्छुक होंगे कि उनका फॉर्म किस स्थिति में है। टिम साउदी लगभग दो हफ्ते पहले तक न्यूजीलैंड के कप्तान थे। हालांकि श्रीलंका में मिली क्लीन स्वीप के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी।

टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट हासिल करने से वह सिर्फ 18 विकेट दूर हैं। साउदी न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। भारतीय पिचों पर वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वह अपनी टीम की मदद कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.