एक ही दिल कितनी बार जीतोगे हिटमैन... रोहित शर्मा ने नन्हें फैन को गिफ्ट किया अपना जूता

Updated on 03-11-2023 02:35 PM
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब तक किसी सुनहेरे सपने से कम नहीं रहा है। वह एक के बाद एक लगातार मैच जीत रहे हैं। भारत ने विरोधियों के होश उड़ा रखे हैं। टीम इंडिया ने बीते गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ तहलका मचा दिया। उन्होंने रिकॉर्ड 302 रन से श्रीलंका को मात दी। रोहित सेना ने वर्ल्ड कप में यह लगातार 7वां मैच जीता। अब तक भारत विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को हरा चुकी है।

श्रीलंका को हराने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उनको हराना अब मुश्किल नहीं नामुमकिन लग रहा है। वहीं इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में फैंस से मिलते नजर आए। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कुछ ऐसा किया कि जिससे अब हर जगह उनकी प्रशंसा हो रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। उस वीडियो में रोहित शर्मा एक छोटे बच्चे को अपना जूता यानी शूज देते हुए नजर आते हैं। उनके इस जेस्चर की खूब तारीफ हो रही है। हिटमैन हमेशा फैंस को अपना कीमती वक्त देते हुए नजर आते हैं। उनका बल्ला इस वर्ल्ड कप में जमकर बोल रहा है। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैचों में 57 की औसत से 402 रन बनाए हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तहलका मचा दिया। उन्होंने 8 विकेट पर 357 रन बना डाले। शुभमन गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) ने टीम के लिए अहम पारियां खेली। पहाड़नुमा लक्ष्य देने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी युनिट की धज्जियां उड़ा दी। सिर्फ 19.4 ओवर में श्रीलंका को 55 रन पर ढेर कर दिया। मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को 3 सफलता मिली। वहीं जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.